Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक ही सीरीज में दो प्लेयर्स करेंगे कप्तानी, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

एक ही सीरीज में दो प्लेयर्स करेंगे कप्तानी, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 10, 2026 11:38 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 11:42 pm IST

साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

Santner & tom Latham- India TV Hindi
Image Source : AP सैंटनर & टॉम लैथम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के दौरान दो खिलाड़ी न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। पहले तीन मैचों में सैंटनर कीवी टीम के कप्तान होंगे वहीं बाकी के दो मैचों में टॉम लैथम कप्तानी करेंगे। सीरीज का पहला मैच रविवार (15 मार्च) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।

T20I टीम में हुई टॉम लैथम की वापसी

टॉम लैथम न्यूजीलैंड की T20I टीम में वापसी हुई है। इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। लैथम ने आखिरी बार अप्रैल 2023 में T20I खेला था। वह सुपर स्मैश टूर्नामेंट में कैंटरबरी किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह सीरीज के आखिरी दो मैचों में टीम की कप्तानी भी करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेलेक्टर गेविन लार्सन ने कहा कि टॉम का सिलेक्शन कैंटरबरी किंग्स के लिए सुपर स्मैश टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ है। वह अपने साथ क्वालिटी और अनुभव टीम में लाएंगे, लेकिन उनकी लीडरशिप भी उतनी ही जरूरी है, जिसका इस्तेमाल हम अप्रैल में बांग्लादेश के आने वाले व्हाइट-बॉल टूर में भी कर सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले कई प्लेयर्स को दिया गया है आराम 

सैंटनर हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। उस वर्ल्ड कप स्क्वॉड से 8 प्लेयर्स को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए चुना गया है। मिचेल सैंटनर, डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैच के लिए टीम के साथ रहेंगे। वहीं काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद आराम दिया गया है। पांच मैचों के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सेंटनर (कप्तान) (पहला से तीसरा मैच), केटीन क्लार्क (चौथा और पांचवां मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (चौथा और पांचवां मैच), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहला से तीसरा मैच), लॉकी फर्ग्यूसन (दूसरा और तीसरा मैच), जैक फाउल्कस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, चौथे-पांचवें मैच के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (चौथा और पांचवां मैच), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी

यह भी पढ़ें

IPL 2026: अपनी नई टीम के साथ जुड़े रवींद्र जडेजा, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- आपको बहुत ज्‍यादा मिस करूंगा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement