Ravindra Jadeja Joins RR: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद अब क्रिकेट फैंस का फोकस IPL 2026 पर शिफ्ट हो गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी बदली हुई नजर आएगी। IPL 2026 में राजस्थान के लिए इस बार संजू सैमसन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह टीम में एक स्टार भारतीय ऑलराउंडर की एंट्री हुई है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रवींद्र जडेजा हैं।
रवींद्र जडेजा IPL 2026 से पहले अपनी नई फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है। राजस्थान के कैंप से जुड़ने के बाद अब जडेजा आगामी सीजन की तैयारी करेंगे। फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। आपको बता दें कि जडेजा इससे पहले भी राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। वह 2007 में राजस्थान का हिस्सा रहे थे, जब RR की टीम ने पहले सीजन में खिताब अपने नाम किया था।
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी डील हुई थी इस ट्रेड डील के तहत सीएसके ने अपने दो स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स भेज दिया। अब जडेजा 14 करोड़ की मोटी रकम के साथ अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं राजस्थान ने अपने कप्तान संजू सैमसम को सीएसके भेजने का फैसला किया था। संजू 18 करोड़ की रकम के साथ सीएसके से जुड़ गए हैं।
जडेजा 2012 से सीएसके की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ तीन आईपीएल खिताब जीते हैं। वह अब तक 254 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 198 पारियों में 27.86 के औसत से 3260 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक आए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी में 170 विकेट हासिल किए हैं और एक बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। आईपीएल में जडेजा की इकॉनमी रेट 7.67 की रही है।
यह भी पढ़ें
भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना
IPL 2026 के लिए कब होगा शेड्यूल का ऐलान, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्यों हो रही है देरी
संपादक की पसंद