पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 11 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के तीन प्लेयर्स को डेब्यू करने का मौका मिलेगा। इस बात की जानकारी मैच से एक दिन पहले पाक कप्तान शाहीन अफरीदी ने दी। सीरीज की शुरुआत से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक कप्तान ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि बाबर को इस सीरीज से ड्रॉप नहीं किया गया है। आपको बता दें कि बाबर समेत कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
T20 क्रिकेट में खराब प्रदर्शन की वजह से पिछले कुछ समय से टीम में बाबर की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बाबर के बारे में पूछे जाने पर शाहीन ने साफ तौर पर कह दिया कि देखिए इस सीरीज के लिए किसी को ड्रॉप नहीं किया गया है। हम बस अपने युवाओं को मौके देना चाहते हैं क्योंकि वे हमारा भविष्य हैं और हम उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौका देना चाहते थे।
बाबर के फ्यूचर को लेकर पाक कप्तान ने आगे कहा कि जब समय आएगा, तो उन्हें अपनी भूमिका और भविष्य में क्या होने वाला है, यह पता चल जाएगा और हमें बस अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने की जरूरत है और यह युवाओं के लिए बाहर जाकर अपनी स्किल्स दिखाने का एक अच्छा मौका है। अब देखना ये होगा कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान के युवा प्लेयर्स कैसा प्रदर्शन करते हैं।
शाहीन ने इस दौरान ये भी कन्फर्म किया कि तीन खिलाड़ी साहिबजादा फरहान, शमील हुसैन, अब्दुल समद और माज सदाकत पहले वनडे मैच में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करेंगे। पाकिस्तान 2027 वर्ल्ड कप से पहले वनडे फॉर्मेट में नई शुरुआत करने जा रहा है और इन तीनों प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम दिया जा रहा है। साहिबजादा फरहान ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब सभी की नजरें वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन पर रहने वाली है।
शाहीन ने साहिबजादा फरहान को लेकर कहा कि वह T20, वनडे और पाकिस्तान के लिए लिस्ट A क्रिकेट में टॉप परफॉर्मर हैं। माज सदाकत ओपनिंग करेंगे और शमील हुसैन तीन नंबर पर उतरेंगे। तो तीन डेब्यू करने वाले खिलाड़ी होंगे और मुझे उम्मीद है कि वे अपना गेम खेलेंगे और अपनी स्किल्स दिखाएंगे। एक टीम के तौर पर हम उन्हें पाकिस्तान के लिए खेलते हुए देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें
IPL 2026: अपनी नई टीम के साथ जुड़े रवींद्र जडेजा, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
संपादक की पसंद