1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय हजारे ट्रॉफी में 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय हजारे ट्रॉफी में 19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

VHT 2025-26: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन जारी देखने को मिल रहा है, जिसमें चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : PTI हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया है। हार्दिक का पिछले एक साल में टी20 इंटरनेशनल में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं अभी वह घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी के जारी सीजन में बड़ौदा टीम की तरफ से खेल रहे हैं। 8 जनवरी को ग्रुप-बी में चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या का बल्ले से एकबार फिर कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने मैदान पर उतरने के साथ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

हार्दिक ने 255 के स्ट्राइक रेट से पूरी की फिफ्टी

बड़ौदा की टीम ने राजकोट के स्टेडियम में खेले जा रहे चंडीगढ़ की टीम के खिलाफ ग्रुप-बी में अपने आखिरी मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में बड़ौदा टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 123 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या ने मैदान पर आने के साथ आक्रामक अंदाज में रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और चंडीगढ़ के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। हार्दिक ने सिर्फ 19 गेंदों में जब अपना अर्धशतक पूरा किया तो उस समय तक उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के लगाने के साथ 2 चौके भी लगा दिए थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या का स्ट्राइक रेट 255 का था। बता दें कि हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने जाने के पीछे बीसीसीआई ने उनके मैच में 10 ओवर्स पूरे नहीं फेंके जाने का जिक्र किया था।

बड़ौदा की टीम के लिए अहम है ये मुकाबला

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ग्रुप-बी में बड़ौदा की टीम को यदि नॉकआउट स्टेज के लिए अपनी जगह को बनाना है तो उनके लिए इस मैच में ना सिर्फ जीतना, बल्कि बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी। बड़ौदा की टीम अभी 6 मैचों में चार जीत और 2 हार के साथ चौथे नंबर पर है, जिसमें उसके कुल 16 अंक हैं। वहीं यदि वह ये मुकाबला जीत जाती है तो इसके बाद उन्हें दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। ग्रुप-बी से अभी तक उत्तर प्रदेश की टीम नॉकआउट में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

IPL में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने अपने 200वें मैच में रचा इतिहास, 69 गेंद में बना डाला हाईएस्ट स्कोर

सिर्फ सुरक्षा नहीं, देश के अपमान का मुद्दा, श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप खेलने पर अड़ा बांग्लादेश

Latest Cricket News