1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने अपने 200वें मैच में रचा इतिहास, 69 गेंद में बना डाला हाईएस्ट स्कोर

IPL में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने अपने 200वें मैच में रचा इतिहास, 69 गेंद में बना डाला हाईएस्ट स्कोर

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jan 07, 2026 11:34 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 11:34 pm IST

SA20 में नया कीर्तिमान बन गया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स के मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ने SA20 के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का कमाल कर दिया है।

Shai Hope- India TV Hindi
शे होप Image Source : PTI

IPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शे होप ने साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 लीग SA20 लीग में अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए होप ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा विस्फोटक शतक जड़ा, जिसने पूरे टूर्नामेंट में हलचल मचा दी। डरबन के किंग्समीड में खेले गए SA20 2025-26 के 16वें मुकाबले में शे होप ने 60 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया। होप ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली। शे होप ने अपनी इस शानदार पारी की बदौलत SA20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड काइल वेरेने के नाम पर था। वेरेन ने साल 2024 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए MI केप टाउन के खिलाफ 116 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

ओपनिंग साझेदारी ने रखी मजबूत नींव

शे होप की धमाकेदार पारी के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। प्रिटोरिया की पारी की शुरुआत शाई होप और कॉनर एस्टरह्यूजेन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11 ओवरों में 101 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। एस्टरह्यूजेन 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन होप का आक्रमण जारी रहा। इसके बाद रोस्टन चेज क्रीज पर आए और उन्होंने भी होप का बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रन की अहम साझेदारी हुई। चेज 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन शे होप अंत तक टिके रहे।

200वां T20 मुकाबला बना यादगार

शे होप ने अपने 200वें T20 मुकाबले को पूरी तरह यादगार बना दिया। उन्होंने 69 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्के लगाते हुए नाबाद 118 रन ठोके। उनकी स्ट्राइक रेट 171.04 की रही, जिसने डरबन के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। यह शे होप के T20 करियर का चौथा शतक रहा। वहीं, उनके नाम  27 अर्धशतक भी दर्ज हैं। 195 पारियों में वह 31.10 के औसत से 5350 रन बना चुके हैं। इस विस्फोटक पारी के दौरान शे होप ने T20 क्रिकेट में अपने 400 चौके भी पूरे कर लिए। उनके खाते में अब 402 छक्के हो गए हैं। इसके अलावा उनके नाम अब 244 छक्के दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें

ICC के सामने भीगी बिल्ली बना BCB, टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही निकल गई सारी हेकड़ी

AUS vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में 35 साल बाद हुआ ऐसा, बेन डकेट बने शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल