1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC के सामने भीगी बिल्ली बना BCB, टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही निकल गई सारी हेकड़ी

ICC के सामने भीगी बिल्ली बना BCB, टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही निकल गई सारी हेकड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 07, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 01:11 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। इस टूर्नामेंट में उन्हें अब अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलना पड़ सकता है।

Bangladesh Cricket Team & Jay Shah- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम & जय शाह Image Source : PTI

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव बढ़ गया है। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को खारिज कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप का मैच भारत से बाहर खेलने की बांग्लादेश की मांग को आईसीसी ने नकार दिया है। आईसीसी ने कहा है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना होगा। नहीं तो उन्हें अपने अंक गंवाने पड़ सकते हैं। ICC के इस आदेश के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से बैकफुट पर चला गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान

अब इस मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि उन्हें ICC की तरफ से T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की सुरक्षा और हिफाजत को लेकर बोर्ड की चिंताओं के बारे में जवाब मिला है। जहां हमने उनसे टीम के मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का अनुरोध की थी। इसको लेकर ICC की तरफ से उन्हें जवाब मिल गया है। इससे अब लगभग ये साफ हो गया कि बांग्लादेश टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच भारत में ही खेलना पड़ सकता है।

ICC ने बांग्लादेश को दिया ये जवाब

बीसीबी ने कहा है कि ICC ने अपने जवाब से यह साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा मिलेगी और बांग्लादेश के सभी मुकाबले बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। ICC ने इस पूरे मामले पर अब BCB के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है और आश्वासन दिया है कि इवेंट के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी जो सुझाव देंगे वो उनका स्वागत करेंगे और उन पर उचित विचार किया जाएगा। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक ICC की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Statement from bangladesh cricket board
Image Source : X/SCREENGRABबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान

ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश को खेलना है तीन मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को अपने तीन मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं। बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच ईडन गार्डन्स में खेलेगी। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच ईडन गार्डन्स में खेलन है। बांग्लादेश की टीम को 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल का सामना करेगी।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश के भारत में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस बरकरार, ICC ने BCB को दिया सख्त आदेश

IND vs NZ: वनडे सीरीज के आगाज से पहले मोहम्मद सिराज का गेंद से दिखा कहर, विजय हजारे ट्रॉफी में झटके 4 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल