1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Hong Kong Sixes 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच इतने बजे शुरू होगा मुकाबला, जानिए स्क्वाड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स

Hong Kong Sixes 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच इतने बजे शुरू होगा मुकाबला, जानिए स्क्वाड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स

Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के आगामी सीजन की शुरुआत 7 नवंबर से होगी जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिनको तीन-तीन के चार ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों को ग्रुप-सी में कुवैत की टीम के साथ जगह मिली है।

IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 का आगाज 7 नवंबर से होगा जिसमें 9 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान कुल खिताबी मैच सहित कुल 29 मुकाबले तीन दिनों के अंदर खेले जाएंगे। वहीं इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिनको 3-3 के चार अलग ग्रुप में बांटा गया है। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस की शुरुआत साल 1990 में हुई थी, जिसमें 6-6 ओवर्स के मुकाबले खेले जाते हैं। इस बार हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के सभी मैच तिन क्लेंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे। भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है, जिसमें उसे पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में जगह मिली है।

7 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों को कुवैत के साथ ग्रुप-सी में शामिल किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:05 बजे होगी। टीम इंडिया को इसके अलावा अपना अगला मैच इस ग्रुप में कुवैत की टीम के खिलाफ 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 6:40 पर खेलना है। इस टूर्नामेंट में हर ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल स्टेज के लिए अपनी जगह को पक्का करेंगी, जिसके बाद नॉकआउट स्टेज की शुरुआत होगी।

यहां पर देखिए हॉन्ग सिक्सेस किस ग्रुप में कौन सी टीम

  • पूल ए - साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल।
  • पूल बी - ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई।
  • पूल सी - भारत, पाकिस्तान, कुवैत।
  • पूल डी - श्रीलंका, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग।

भारतीय टीम का स्क्वाड हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के लिए

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान की जिम्मेदारी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक संभालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा, शहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल और भरत चिपली भी शामिल है।

भारत में कब और कहां पर देखें हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के मैच

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 के मुकाबलों की भारत में टेलिकास्ट को लेकर बात की जाए तो मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसमें मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड की ऐप पर भी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा फैंस इन मैचों को क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान, 221 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली कप्तानी

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए अब इस टीम का हुआ ऐलान, 22 साल का स्पिनर बना कप्तान

Latest Cricket News