1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान, 221 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली कप्तानी

बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान, 221 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली कप्तानी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 05, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 08:32 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस टूर्नामेंट के लिए दरवेश रसूली को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Darwish Rasooli- India TV Hindi
दरवेश रसूली Image Source : AP

राइजिंग स्टार्स एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन अफगानिस्तान ने 2025 संस्करण के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से दोहा में होगी। वहीं फाइनल मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई 25 साल के दरवेश रसूली करेंगे। दरवेश रसूली अफगानिस्तान के लिए अब तक 20 T20I मैच खेल चुके हैं और वहां उनके बल्ले से 13.81 की खराब औसत से 221 रन आए हैं। अफगानिस्तान की टीम में सेदिकुल्लाह अटल, एएम गजनफर और कैस अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सेदिकुल्लाह अटल ने फाइनल में खेली थी शानदार पारी

सेदिकुल्लाह अटल ने पिछले साल खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। वहां उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक लगाया था। वह अफगानिस्तान की सीनियर टीम का भी नियमित हिस्सा हैं, और उन्होंने अब तक देश के लिए 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 12 वनडे और एक टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा अब्दुल्ला अहमदजई, जिन्होंने सितंबर में अपना टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेले गए टी-20 सीरीज के लिए तीन मैचों का हिस्सा थे वह इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ए के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करेंगे।

एएम गजनफर समेत ये खिलाड़ी हैं स्क्वॉड का हिस्सा

19 साल के मिस्ट्री स्पिनर गजनफर जिन्होंने पिछले साल अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था, वह इस वक्त सीनियर टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह मिली है। वहीं कैस अहमद ने आखिरी बार 2024 में अफगानिस्तान के लिए खेला था। बिलाल सामी, ज़ुबैद अकबरी, मोहम्मद इशाक और नांगेयालिया खरोटे जैसे खिलाड़ी, जो सभी सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं, उन्हें भी राइजिंग एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

15 नवंबर को अफगानिस्तान की टीम खेलेगी पहला मैच

अफगानिस्तान ए को इस टूर्नामेंट के लिए पूल बी में श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए और हांगकांग के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मैच 15 नवंबर को श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उनका अगला मुकाबला 17 नवंबर को बांग्लादेश ए और 19 नवंबर को हांगकांग के खिलाफ होगा।

राइजिंग एशिया कप के लिए अफगानिस्तान ए का स्क्वॉड

दरवेश रसूली (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल (उप-कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जुबैद अकबरी, इमरान मीर, रहमानुल्लाह जादरान, इजाज अहमद अहमदजई, नांगेयालिया खारोटे, फरमानुल्लाह सफी, कैस अहमद, एएम गजनफर, बिलाल सामी, अब्दुल्ला अहमदजई और फरीदून दाऊदजई

रिजर्व: वफीउल्लाह तारखिल, सेदिकुल्लाह पाचा, यम अरब

यह भी पढ़ें

एक के बाद एक बीतती जा रही है सीरीज, ये खिलाड़ी कर रहा है BCCI के कॉल का इंतजार

IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी ने मारी एंट्री, उपकप्तान भी बना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल