A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव को बिना खेले ही मिल गया फायदा, फिर से भरी उड़ान

ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव को बिना खेले ही मिल गया फायदा, फिर से भरी उड़ान

आईसीसी टी20 रैंकिंग में फिर से कुछ फेरबदल नजर आ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि सूर्यकुमार यादव को ​बिना मैच खेले ही रैंकिंग में फायदा मिला है और वे नंबर 7 पर पहुंच गए हैं।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव

आईसीसी की ओर से एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। हालांकि पिछली बार से अब तक ज्यादा टी20 मैच नहीं हुए हैं, इसलिए बहुत अधिक बदलाव तो नहीं हुए हैं, लेकिन थोड़ी सी उठापटक देखने के लिए मिल रही है। खास बात ये है कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले दिनों कोई मुकाबला नहीं खेला, इसके बाद भी उन्हें फायदा हुआ है। वे फिर से उड़ान भरने में कामयाब रहे हैं। 

अभिषेक शर्मा अभी भी आईसीसी की टी20 रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज

इस बार आईसीसी ने टी20 की जो रैंकिंग जारी की है, उसमें टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ही पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 875 की चल रही है। ईशान किशन 871 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर की कुर्सी पर जमे हुए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर हैं। नंबर चार पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं और उनकी रेटिंग 792 की है। श्रीलंका के पथुम निसंका की बात की जाए तो वे नंबर पांच पर हैं, उनकी रेटिंग 766 की है। भारत के तिलक वर्मा 742 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर बने हुए हैं।

सूर्यकुमार यादव को मिला दो स्थानों का फायदा, नंबर 7 पर पहुंचे

इस तरह से देखें तो आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 6 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। यानी जो ​बल्लेबाज पहले जहां था, अभी भी वहीं पर है। अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 722 की है। यानी सूर्या की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद भी उन्हें इस बार दो स्थानों का फायदा हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। किसी बल्लेबाज ने जब कोई मैच खेला ही नहीं, तो फिर वो आगे कैसे निकल गया। 

बिना खेले सूर्या को आखिर कैसे मिल गया फायदा

दरअसल ऐसा हुआ है टिम सिफर्ट के कारण। इस वक्त न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टिम सिफर्ट नहीं खेल रहे हैं। अगर कोई टीम खेल रही होती है और उस टीम का खिलाड़ी नहीं खेलता है तो आईसीसी रैंंकिंग में उसकी रेटिंग कम हो जाती है। टिम सिफर्ट इस सीरीज का हिस्सा नहीं है, ना खेलने के कारण उनकी रेटिंग घटी है। सिफर्ट की रेटिं 719 की हो गई है और यही कारण है कि सूर्या बिना खेले उसी रेटिंग के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। 

डेवाल्ड ब्रेविस को भी हो गया नुकसान

इतना ही नहीं साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ​ब्रेविस भी न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए ना खेलने के कारण उनकी रेटिंग भी घटी है। अब वे दो स्थान नीचे यानी नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। यही वजह है कि इंग्लैंड के जॉस बटलर भी बिना खेले ही एक स्थान आगे यानी नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। यानी बिना खेले ही खिलाड़ी आगे पीछे हो गए हैं। ये अपने आप में एक रोचक बात है। जिसे आगे आप भी ध्यान रखिएगा। 

यह भी पढ़ें 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हो गया कमाल, एक खिलाड़ी से हार गई साउथ अफ्रीका की टीम

Latest Cricket News