ODI World Cup में किसने लगाई हैं सबसे ज्यादा सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली नहीं हैं नंबर वन
ODI World Cup में किसने लगाई हैं सबसे ज्यादा सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली नहीं हैं नंबर वन
वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। इससे पहले इसको लेकर तैयारी चल रही है। इस बीच नए नए कीर्तिमान बनते हुए नजर आएंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वनडे विश्व कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पहले नंबर पर नहीं है। चलिए ये लिस्ट देखते हैं।
Published : Mar 25, 2026 01:09 pm IST, Updated : Mar 25, 2026 01:09 pm IST
1/7Image Source : getty
वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। इससे पहले इसको लेकर तैयारी चल रही है। इस बीच नए नए कीर्तिमान बनते हुए नजर आएंगे। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वनडे विश्व कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पहले नंबर पर नहीं है। चलिए ये लिस्ट देखते हैं।
2/7Image Source : getty
वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का काम रोहित शर्मा ने किया है। रोहित शर्मा ने अपना पहला वनडे विश्व कप 2025 में खेला था। तब से लेकर अब तक वे 28 मुकाबले इस टूर्नामेंट में खेलकर 7 शतक लगा चुके हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। साल 2019 के वनडे विश्व कप में उन्होंने कमाल की बैटिंग की थी। उम्मीद है कि जब साल 2027 में अगला विश्व कप होगा, तब भी रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
3/7Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के बड़े बल्लेबाजों में शुमार डेविड वार्नर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप में 29 मैच खेलकर 6 शतक लगाए हैं। वार्नर ने भी अपना पहला विश्व कप 2015 में ही खेला था और साल 2023 तक वे अपनी टीम के साथ रहे। इसके बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
4/7Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो उनका नाम तीसरे नंबर पर आता है। सचिन ने वनडे विश्व कप में 45 मैच खेलकर 6 शतक लगाए हैं। साल 1992 में पहला वनडे विश्व कप खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने 2011 तक लगाकर विश्व कप खेले हैं। वैसे तो वार्नर और सचिन की सेंचुरी बराबर हैं, लेकिन वार्नर ने कम मैचों में छह शतक लगाए हैं, इसलिए वे आगे हैं।
5/7Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगकारा ने वनडे विश्व कप में 37 मैच खेलकर 5 शतक लगाए हैं। कुमार संगकारा ने साल 2003 में अपना पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद वे साल 2015 तक खेलते रहे। संगकारा का रिकॉर्ड भी वनडे विश्व कप में काफी अच्छा माना जाता है, हालांकि वे कभी इस खिताब को जीत नहीं सके।
6/7Image Source : getty
विराट कोहली का नाम नंबर 5 पर आता है। कोहली ने साल 2011 से लेकर अब तक वनडे विश्व कप में 37 मैच खेलकर 5 शतक लगाए हैं। यानी संगकारा और कोहली के बराबर मैचों में बराबर शतक हैं। लेकिन संगकारा की पारियां कम हैं। कोहली ने 37 पारियां खेली हैं, वहीं संगकारा के नाम 35 पारियां हैं, इसलिए कोहली नंबर 5 पर हैं।
7/7Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रिकी पोंटिंग वनडे विश्व कप में 46 मैच खेलकर 5 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। उनकी भी सेंचुरी संगकारा और कोहली के बराबर हैं, लेकिन पोंटिंग इन दोनों से काफी ज्यादा मैच खेले हैं। इसलिए वे थोड़ा नीचे हैं। इन सभी के अलावा वनडे विश्व कप के इतिहास में पांच या उससे ज्यादा सेंचुरी किसी के भी नाम नहीं हैं।