1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हो गया कमाल, एक खिलाड़ी से हार गई साउथ अफ्रीका की टीम

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हो गया कमाल, एक खिलाड़ी से हार गई साउथ अफ्रीका की टीम

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 25, 2026 12:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 11:32 am IST

टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने हुई तो जबरदस्त मुकाबला देखने के लिए मिला। अमेलिया कर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोकने का काम किया।

amelia kerr - India TV Hindi
अमेलिया कर Image Source : AP

टी20 क्रिकेट में कभी कभी ऐसा भी हो जाता है कि एक खिलाड़ी इतने रन बना देता है कि दूसरी पूरी टीम मिलकर भी इतने रन नहीं बना पाती है। ऐसा ही अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने के लिए मिला है। इस बार ये कमाल महिला क्रिकेट में हुआ है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने थी। इस दौरान अमेलिया कर ने शानदार सेंचुरी ठोकी और अपनी टीम को बड़ी जीत दिला दी। 

अमेलिया कर ने 55 बॉल पर खेली 105 रनों की दमदार पारी

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भिड़ती हुई नजर आईं। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। न्यूजीलैंड का पहला विकेट जल्दी गिर गया था, इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आईं अमेलिया कर ने विस्फोटक अंदाज में शतक लगा दिया। अमेलिया ने 55 बॉल पर 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 19 चौके और एक छक्का लगाया।

आखिरी ओवर में आउट हो गईं कर

खास बात ये रही कि अमे​लिया कर के अलावा बाकी और कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। जॉर्जिया प्लिमर दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रही। उन्होंने 26 बॉल पर 27 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके आए। टीम को 200 के करीब तक ले जाने में अमेलिया कर का बड़ा और अहम योगदान रहा। कर नाबाद भी लौट सकती थीं, लेकिन ज 20वां ओवर चल रहा था, तब वे आउट होकर पवेलियन लौट गईं। 

साउथ अफ्रीका की टीम 92 रन से हारी मुकाबला

इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 102 रन ही बना सकी। यानी पूरी टीम उतने रन भी नहीं बना सकी, जितने अकेले अमेलिया कर ने बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम तीन रन से कर से हार गई। इस तरह से न्यूजीलैंड की ​महिला टीम इस मैच को 92 रन से जीतने में सफल रही। कुल मिलाकर मैच एकतरफा रहा और इसी के साथ इस सीरीज का भी समापन हो गया है। खास बात ये भी है की न्यूजीलैंड की महिला कप्तान का टी20 इंटरनेशनल में बनाया गया ये सबसे बड़ा स्कोर है। जो अमेलिया कर ने बनाया है। 

यह भी पढ़ें 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सेंचुरी, RR का रहे हिस्सा, अब खरीद ली IPL टीम, जानिए कौन हैं RCB के नए चेयरमैन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल