भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में किए गए अपने खराब प्रदर्शन से सबक लिया और मलयेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीता। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 23वें मिनट तक भारत ने 3-0 की अच्छी बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में 3 गोल खाकर बढ़त गंवा दी। आखिर में मैच खत्म होने से सिर्फ 49 सेकेंड पहले अभिषेक ने गोल करके भारत को 4-3 से रोमांचक जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचाया। अब इस फाइनल मैच में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल हासिल करना चाहेगी।
भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन का कहना है कि मलयेशिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। उन्होंने बताया कि भारत ने काफी समय से मलयेशिया के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है। दोनों ही टीमें आक्रामक अंदाज में खेलती हैं और दोनों के पास तेज और कुशल खिलाड़ी हैं, इसलिए भारतीय टीम का पूरा ध्यान अपनी रणनीति पर अमल करने पर रहेगा।