A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: इस खिलाड़ी ने मारी बहुत लंबी छलांग, आईसीसी T20 रैंकिंग में भयंकर उठापठक

ICC Rankings: इस खिलाड़ी ने मारी बहुत लंबी छलांग, आईसीसी T20 रैंकिंग में भयंकर उठापठक

आईसीसी रैंकिंग में इस बार जबरदस्त बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। काफी खिलाड़ी ऊपर नीचे हुए हैं। पिछले दिनों हुए मैचों का असर यहां भी दिख रहा है।

Georgia Wall and Smriti Mandhana Mandhana- India TV Hindi
Image Source : AP जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना मंधाना

आईसीसी रैंकिंग में इस बार भयंकर उठापटक देखने के लिए मिल रही है। आईसीसी ने टी20 की नई रैंकिंग आज ही जारी की है, जिसमें काफी बदलाव हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने एक साथ आठ स्थानों की छलांग मारी है और सीधे पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इससे बाकी कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। चलिए जरा जानते हैं इस बार क्या कुछ नया हुआ है और किस बल्लेबाज ने टॉप पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। 

जॉर्जिया वॉल बनी आईसीसी महिला टी20 की नंबर एक बल्लेबाज

महिलाओं की टी20 रैंकिंग जो आईसीसी ने आज ही जारी की है, उसमें ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल ने टॉप की कुर्सी हथिया ली है। उनकी रेटिंग बढ़कर अब 815 की हो गई है। ये जॉर्जिया वॉल की ऑलटाइम हाई रेटिंग हैं। इससे पहले वे यहां तक कभी नहीं पहुंची थीं। जॉर्जिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल 53 बॉल पर 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 6 छक्के लगाने का काम किया था। इसका फायदा अब उन्हें रैंकिंग में मिलता हुआ साफ नजर आ रहा है। 

बेथ मूनी और स्मृति मंधाना को नुकसान

जॉर्जिया वॉल के टॉप पर पहुंचने के कारण ऑस्ट्रेलिया की ही बे​थ मूनी को पहले नंबर से अब नीचे आकर दूसरे से ही संषोष करना पड़ेगा। खास बात ये भी है कि जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी के बीच रेटिंंग का अच्छा खास अंतर है। जहां जॉर्जिया वॉल की रेटिंग 815 की है, वहीं बेथ मूनी की 788 की ही है। यानी अब जल्द जॉर्जिया को पहले नंबर से हटा पाना आसान काम नहीं होने वाला। भारत की स्मृति मंधाना को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब दूसरे से तीसरे नंबर पर चली गई हैं। स्मृति की रेटिंग 770 की है। 

अमेलिया कर को भी दो स्थानों का हुआ फायदा

बेथ मूनी और स्मृति मंधाना ही नहीं, हीली मैथ्यूज और लौरा वोल्वार्ड्ट को भी एक एक स्थान नीचे आना पड़ा है। लौरा वोल्वार्ड्ट अब नंबर 5 पर चली गई हैं। इस बीच न्यूजीलैंड की अमेलिया कर को दो स्थानों का फायदा हुआ है, वे अब 730 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच चुकी हैं। ये अमेलिया की भी ऑलटाइम हाई रेटिंग है। ताहिला मैक्ग्रा, भारत की शैफाली वर्मा और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को दो दो स्थानों का नुकसान होते हुए दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग

PBKS vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे और कहां होगा मुकाबला

Latest Cricket News