भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज अब शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला आज बर्मिंघम में होगा। इस बीच अपनी परम्परा निभाते हुए इंग्लैंड क्रिकेट ने एक दिन पहले ही अपने प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी। हालांकि टीम इंडिया इसके लिए आखिरी वक्त तक इंतजार करती है। आज जब दोपहर में टॉस होगा, तभी पता चलेगा कि आज के मैच में कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन से बाहर रहेंगे। आज के मैच में प्लेइंग इलेवन के 11 खिलाड़ी चुनना बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।
शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार वनडे खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
शुभमन गिल वैसे तो टीम इंडिया की कप्तानी काफी वक्त से कर रहे हैं, उनके आंकड़े भी संतोषजनक हैं। इस बीच ऐसा काफी वक्त के बाद हो रहा है कि जब टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे। बुमराह को गिल की कप्तानी में पहली बार वनडे खेलेंगे। बुमराह ने अपना आखिरी वनडे साल 2023 का वनडे विश्व कप फाइनल खेला था, तब टीम के कप्तान रोहित शर्मा हुआ करते थे। तब से लेकर अब तक वक्त ही नहीं, टीम भी काफी बदल चुकी है।
रोहित शर्मा के साथ गिल करेंगे ओपनिंग, विराट कोहली का नंबर तीन फिक्स
इस बीच आज के मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो कप्तान गिल के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली का आना करीब करीब पक्का है। टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर यहां यानी वनडे में उपकप्तान हैं और वे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। नंबर पांच केएल राहुल की जगह हो सकती है। इसके बाद अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ सकता है। शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह फिर से टीम की कमान संभालेंगे। उनका साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध दे सकते हैं। हालांकि गुरनूर बरार के भी खेलने की संभावना है। विशुद्ध स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
इंग्लैंड ने पहले ही कर दिया है अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान
अंग्रेजों ने मैच से एक दिन पहले ही यानी सोमवार शाम को ही मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। बेन डकेट के साथ जैकब बैथल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। बैथल के भारत के खिलाफ आंकड़े भी काफी अच्छे हैं। जो रूट, हैरी कप्तान हैरी ब्रूक और जॉस बटलर जैसे बल्लेबाज भी टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं। सैम करन और विल जैक्स टीम को मजबूती देने का काम करेंगे। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), शिवम दुबे/वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बराड़
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।
यह भी पढ़ें
आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मुकाबला, ये है मैच का सही वक्त
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में कैसा है वनडे रिकॉर्ड, ठोक चुके हैं 7 शतक, अंग्रेज गेंदबाजों में खौफ
Latest Cricket News