1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच पर भी बारिश का साया, कहीं रद्द तो नहीं हो जाएगा मुकाबला

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच पर भी बारिश का साया, कहीं रद्द तो नहीं हो जाएगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। अब दूसरे मैच पर भी बारिश का खतरा बना हुआ है। आइए जानते हैं कि इस मैच से पहले मैनचेस्टर का मौसम कैसा रहेगा।

IND vs ENG Manchester- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम इंग्लैंड, मेनचेस्टर

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। अब भारतीय फैंस को दूसरे मैच का इंतजार है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में हुए पहले मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर की हाफ-सेंचुरी की मदद से 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और मैच पूरा नहीं हो सका। अब सबकी नजरें मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच पर हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच के दौरान वहां का मौसम कैसा रहेगा।

IND vs ENG दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा मेनचेस्टर का मौसम?

एक्‍यूवेदर के अनुसार, शनिवार को मैनचेस्टर में होने वाले भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच में बारिश ख़लल डाल सकती है। मैच शुरू होने से पहले दिन में बारिश की संभावना 57% है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलेगी। इस वजह से टॉस होने में देरी हो सकती है। मैच के दौरान भी शाम 4 से रात 8 बजे के बीच बारिश होने का 51% चांस है। ऐसे में या तो मैच को बीच में रोकना पड़ सकता है या फिर ओवर कम किए जा सकते हैं। हालांकि मैनचेस्टर का मैदान पहले मैच के मैदान (चेस्टर-ली-स्ट्रीट) से बेहतर है। यहां की आधुनिक तकनीक की वजह से बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद मैदान को दोबारा खेल के लिए तैयार किया जा सकता है। ऐसे में इस मैच के रद्द होने की उम्मीद कम ही है, जो फैंस के लिए अच्छी बात हो सकती है।

सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच कल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें यह मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था और उसमें सिर्फ पहली पारी का ही खेल हो पाया था। उस मैच में अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार हाफ-सेंचुरी लगाई थी, जिसकी मदद से भारत ने 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे। उनके अलावा शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए अच्छा योगदान दिया था। हालांकि आयरलैंड सीरीज से लेकर अब तक संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इंग्लैंड में अब तक कैसा रहा है? यूथ वनडे में मचा चुके हैं तबाही

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का क्यों नहीं मिल रहा है मौका? कोच ने बताई टीम मैनेजमेंट की सोच

Latest Cricket News