1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का क्यों नहीं मिल रहा है मौका? कोच ने बताई टीम मैनेजमेंट की सोच

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का क्यों नहीं मिल रहा है मौका? कोच ने बताई टीम मैनेजमेंट की सोच

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 03, 2026 08:45 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 08:47 pm IST

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं मिला। ऐसे में दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया है कि क्यों अभी तक वैभव को प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला है।

Vaibhav Sooryvanshi & Morne Morkel- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी & मोर्ने मोर्केल Image Source : AP

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में 4 जून को खेला जाएगा। इस मैच से पहले एक बार फिर फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं। सभी उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि वैभव को अभी तक क्यों डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 15 साल के बल्लेबाज को लेकर टीम मैनेजमेंट क्या सोच रही है।

हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा- मोर्ने मोर्केल

दूसरे टी20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर मोर्ने मोर्केल ने कहा कि देखिए, मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत सारी वजहें हैं। हमें इस बात का भी सम्मान करना होगा कि हमारे पास अभिषेक शर्मा जैसे नंबर 1 बल्लेबाज हैं। संजू वर्ल्ड कप के बेस्ट खिलाड़ी रहे थे और उनका आईपीएल (IPL) भी शानदार रहा था। इसलिए टीम मैनेजमेंट की सोच यही है कि अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उनका साथ देना ही सही है। हां एक युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी मौका मिलने का इंतजार कर रहा है और यह काफी रोमांचक भी है, लेकिन मेरा मानना है कि न सिर्फ टॉप के उन दो खिलाड़ियों के लिए, बल्कि बाकी पूरी टीम के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है कि हम अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ देते हैं।

मोर्ने मोर्केल ने बताया कि वैभव टीम में सबके साथ घुल-मिल गए हैं

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना पहला इंटरनेशनल मैच कब खेलेंगे, इसकी कोई पक्की तारीख कोच मोर्ने मोर्केल ने नहीं बताई है। हालांकि उन्होंने बताया कि वैभव भारतीय टीम के माहौल और नेट प्रैक्टिस के तौर-तरीकों में बहुत अच्छी तरह घुल-मिल गए हैं।। मोर्केल के मुताबिक वैभव टीम में सबके साथ घुल-मिल गए हैं। अगर आप खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे, तो वहां आपको वैभव की उनके साथ कई तस्वीरें मिल जाएंगी। इतनी छोटी उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के साथ नेट पर बैटिंग करना किसी के लिए भी दबाव की बात हो सकती है, लेकिन वैभव इसे अच्छे से संभाल रहे हैं।

प्रैक्टिस के दौरान वैभव ने सभी को किया है इम्प्रेस

मोर्केल ने कहा कि वैभव ने नेट प्रैक्टिस के दौरान अपने खेल से सबको काफी इम्प्रेस किया है। हम सब यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि जब उन्हें मैच में मौका मिलेगा, तो वह कैसा परफॉर्म करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि जब भी उन्हें चांस मिलेगा, वह पूरी तरह तैयार मिलेंगे। टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ भी वह बहुत जल्दी और अच्छे से घुल-मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, किन प्लेयर्स को मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इंग्लैंड में अब तक कैसा रहा है? यूथ वनडे में मचा चुके हैं तबाही

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल