A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया की स्क्वाड से अचानक रिलीज हुआ ये खिलाड़ी, ओवल टेस्ट के बीच BCCI ने दी जानकारी

IND vs ENG: टीम इंडिया की स्क्वाड से अचानक रिलीज हुआ ये खिलाड़ी, ओवल टेस्ट के बीच BCCI ने दी जानकारी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का 5वां मुकाबला खेल रही है, जिसमें दूसरे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया की स्क्वाड से एक खिलाड़ी को रिलीज करने की जानकारी बीसीसीआई की तरफ से दी गई।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले बीसीसीआई की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को स्क्वाड से रिलीज करने के बारे में बताया। बुमराह इस टेस्ट सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जिसको लेकर दौरे के शुरू होने से पहले ही जानकारी दे दी गई थी।

बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

जसप्रीत बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भी उनका गेंद से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला। बुमराह ने इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने तीन मैचों में लगभग 120 ओवर्स की गेंदबाजी की और उसमें वह 26 के औसत से 14 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। बुमराह ने इस दौरान एक पारी में दो बार पांच विकेट हॉल भी हासिल किया। जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर पहले से चर्चा देखने को मिल रही थी, जिसमें उन्हें सिर्फ तीन टेस्ट में खिलाने का फैसला लिया गया था।

ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 224 रनों पर सिमटी

भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कुल चार बदलाव किए हैं, जिसमें टॉस हारने के बाद उसे पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 224 रन बनाने में ही सफल हो सकी जिसमें करुण नायर के बल्ले से सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 38 और वाशिंगटन सुंदर ने 26 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में गस एटिंकसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम ने रचा नया इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कर दिखाया ऐसा ऐतिहासिक कारनामा

IND vs ENG: इस बार भी टूटने से बच जाएगा 89 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड? अगले चार दिन होंगे काफी अहम

Latest Cricket News