ICC चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मचाई तबाही
Champions Trophy 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम को रन चेज में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, अच्छी शुरुआत के बाद टीम इस वक्त दबाव में आ गई है, क्योंकि शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित पवेलियन लौट गए हैं। इस बीच, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बल्ले से तबाही मचाते हुए रिकॉर्ड् बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
रोहित और गिल की जोड़ी ने किया यह कारनामा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतकीय साझेदारी करने वाली तीसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। यह कारनामा पहली बार 2000 में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने किया था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 रन की साझेदारी निभाई थी। वहीं, पाकिस्तान के अजहर अली और फखर जमान ने 2017 में भारत के खिलाफ 128 की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 105 रन की पार्टनरशिप हुई।
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतकीय ओपनिंग साझेदारी
- 141 - सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, नैरोबी, 2000
- 128 - अजहर अली, फखर जमान (PAK) बनाम IND, द ओवल, 2017
- 105 - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
76 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित का बल्ला अब तक नहीं चला था। लेकिन फाइनल मैच में वो 83 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की वजह से ही इस रन चेज में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली। हालांकि रोहित के आउट होने से पहकले विराट कोहली 1 रन और शुभमन गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। भारत के लिए इस वक्त श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, वनडे में अब केवल इतने ही भारतीय कप्तान आगे
भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने मिलकर दोहराया इतिहास, 29 साल बाद IND vs PAK मैच की बराबरी
