India vs NewZeland Match Record: भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में वो काम हो गया, जो आईसीसी टूर्नामेंट में पिछले 29 साल से नहीं हो पाया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले अपना काम किया और इसके बाद जब टीम इंडिया के ओपनर्स खेलने लिए उतरे तो फिर वही काम हुआ। हम आपको पूरा रिकॉर्ड बताएंगे, लेकिन ये पहले जान लीजिए कि इससे पहले ये काम साल 1996 के वनडे विश्व कप में हुआ था। बाकी कभी किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में ये अजूबा हुआ ही नहीं है।
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में केवल दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब दोनों टीमों ने बिना किसी नुकसान के पहले विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की हो। न्यूजीलैंड की टीम जब पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उनका पहला विकेट तब गिरा था, तब टीम का स्कोर 57 रन हो चुका था। तब विल यंग आठवें ओवर में आउट हुए थे। इसके बाद जब टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए तो बिना किसी नुकसान के इन्होंने भी टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इसके साथ ही साल 1996 की बराबरी हो गई।
साल 1996 के वनडे विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। ये नॉकआउट मुकाबला था। इस मैच में भी ऐसा ही हुआ था। तब भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्ध पारी का आगाज करने के लिए उतरे थे। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े थे। सचिन तेंदुलकर जब आउट हुए तब पारी का 22वां ओवर चल रहा था। इसके बाद जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी आई तो आमिर सुहेल और सईद अनवर ओपनिंग के लिए आए। सईद अनवर जब पहले विकेट के रूप में आउट हुए, तब तक टीम का स्कोर 84 रन जा पहुंचा था। यानी दोनों टीमों ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहले विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा जोड़ दिए थे।
मजे की बात ये भी है कि इसे अजीब इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि उस वक्त भी इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के पास थी। लेकिन ये रिकॉर्ड भारत में बना था। तब से लेकर अब तक पाकिस्तान को किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। अब करीब 29 साल बाद मिली है। इस बार भी पाकिस्तान से बाहर ही ये रिकॉर्ड बना है। कुछ संयोग ऐसे होते हैं, जो समझ से परे होते हैं। कुल मिलाकर भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के इस अद्भुत टाइप के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने सिक्स लगाते ही छुआ नया मुकाम, बाबर आजम को भी कर दिया पीछे
रोहित-विराट ने एक झटके में तोड़ा युवराज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया भर के प्लेयर्स को छोड़ा पीछे
संपादक की पसंद