A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ी का उड़ा डंडा तो टीम इंडिया की कप्तान ने मनाया ऐसा जश्न, VIDEO हो गया वायरल

IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ी का उड़ा डंडा तो टीम इंडिया की कप्तान ने मनाया ऐसा जश्न, VIDEO हो गया वायरल

IND A vs PAK A: भारतीय महिला ए टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में जहां 8 विकेट से जीत दर्ज की तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान राधा यादव के जश्न का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

India vs Pakistan- India TV Hindi Image Source : ACC/SCREENGRAB भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान की मेंस टीम के बीच जहां 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं इससे पहले भारतीय महिला ए टीम और पाकिस्तानी महिला ए टीम के बीच में वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में ग्रुप-ए का मुकाबला बैंकॉक के स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय महिला ए टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए पाकिस्तानी महिला टीम को करारी मात दी है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत के साथ कप्तान राधा यादव का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी खिलाड़ी युसरा आमिर का विकेट गिरने के बाद काफी जोश में नजर आई।

युसरा आमिर के बोल्ड होने पर कप्तान राधा दिखी काफी जोश में

पाकिस्तान महिला ए टीम के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मुकाबले में पाकिस्तानी पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जो साइमा ठाकोर के खिलाफ युसरा आमिर ने थोड़ा सा आगे आकर गेंद को खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद को समझने में पूरी तरह से चूक गई। साइमा की ये गेंद सीधे अंदर की तरफ स्विंग करते हुए मिडिल स्टंप पर जाकर लगी। युसरा आमिर के बोल्ड होते ही टीम इंडिया को जहां पहले ही ओवर में सफलता मिली तो वहीं कप्तान राधा यादव काफी जोश में नजर आई जिसमें वह कुछ कहते हुए भी दिखी।

राधा ने गेंदबाजी में निभाई अहम भूमिका

भारतीय महिला ए टीम के गेंदबाजों का इस मैच में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें कप्तान राधा यादव का कमाल देखने को मिला। राधा ने इस मैच में अपने तीन ओवर्स में जहां सिर्फ 11 रन दिए तो वहीं तीन विकेट लेने में कामयाब रही। वहीं टीम इंडिया इस मैच को एकतरफा तरीके से अपने नाम करने के साथ राइजिंग स्टार्स वुमेंस एशिया कप टूर्नामेंट में ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में 2 मैचों के साथ दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला 17 फरवरी को नेपाल की महिला टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप के बीच ईशान किशन के दादा का बड़ा बयान, बताया कौन है 'गर्लफ्रैंड'?

IND A vs PAK A: लड़के तो लड़के भारतीय लड़कियों ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मुकाबला जीतने के बाद हैंडशेक ठुकराया

Latest Cricket News