1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप के बीच ईशान किशन के दादा का बड़ा बयान, बताया कौन है 'गर्लफ्रैंड'?

वर्ल्ड कप के बीच ईशान किशन के दादा का बड़ा बयान, बताया कौन है 'गर्लफ्रैंड'?

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 15, 2026 09:32 am IST,  Updated : Feb 15, 2026 09:33 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मैच से पहले ईशान किशन के दादा का बड़ा बयान सामने आया है।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AFP

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले हर खिलाड़ी का ध्यान पूरी तरह से खेल पर है। इस बीच ईशान किशन को लेकर आई बड़ी खबर आई है। ऐसी खबरें है कि ईशान किशन जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ईशान किशन के दादाजी ने यह संकेत दिया है। कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले ईशान के दादा ने अपने पोते के गर्लफ्रैंड को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिससे सोशल मीडिया पर भारतीय सलामी बल्लेबाज की शादी को लेकर चर्चाओं का एक नया दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, ईशान किशन के दादाजी अनुराग पांडे ने एएनआई से अपने पोते की शादी और गर्लफ्रैंड को लेकर खुलकर बात की। अनुराग पांडे ने कहा कि ईशान ने घर पर यह जिक्र किया था कि अदिति ने उनके एक इंटरव्यू की काफी तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि अदिति ने ईशान से कहा था कि आपके दादा सुंदर लगते हैं। उनका चेहरा चमकता है।

ईशान खुद की मर्जी के मालिक

परिवार ने साफ तौर पर यह संकेत दिया कि ईशान अपने जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में वह जिससे भी शादी का फैसला करेंगे, परिवार पूरे सम्मान के साथ उसे स्वीकार करेगा। ईशान किशन की शादी के सवाल पर अनुराग पांडेय ने कहा कि उनके बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से विवाह किया था और परिवार ने उस निर्णय का समर्थन किया। आगे भी घर में इसी परंपरा को निभाया जाएगा, जहां बच्चों की खुशी और उनकी पसंद को प्राथमिकता दी जाएगी।

कौन है अदिति?

अदिति को लेकर किए गए सवाल के जवाब में अनुराग पांडेय ने खुलकर बताया कि वह ईशान की गर्लफ्रैंड है। अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थी। ईशान किशन की बात की जाए तो वह अभी T20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने बल्ले से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। USA के खिलाफ भले ही उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्होंने महज 24 गेंदों पर शानदार 60 रनों की पारी खेली। ऐसे में फैंस की उम्मीद यही है कि वह 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में भी इसी तरह की तूफानी पारी खेलेंगे।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: कोलंबो से पहले बैंकॉक में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कब और कैसे देख पाएंगे LIVE

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल