1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs PAK A: लड़के तो लड़के भारतीय लड़कियों ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मुकाबला जीतने के बाद हैंडशेक ठुकराया

IND A vs PAK A: लड़के तो लड़के भारतीय लड़कियों ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मुकाबला जीतने के बाद हैंडशेक ठुकराया

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 15, 2026 04:21 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 04:21 pm IST

IND A vs PAK A: वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारतीय महिला ए टीम ने 15 फरवरी को पाकिस्तानी ए टीम के खिलाफ मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने 8 विकेट से जीत दर्ज की तो वहीं नो हैंडशेक की पॉलिसी जारी देखने को मिली।

India vs Pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : ACC/SCREENGRAB

भारत और पाकिस्तान की मेंस टीम के बीच में जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक देखने को मिलेगा या नहीं। वहीं इससे पहले 15 फरवरी को ग्रुप-ए में भारतीय महिला ए और पाकिस्तान महिला ए टीम के बीच में बैंकॉक के स्टेडियम में वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला ए टीम ने जहां मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया तो वहीं उसके साथ ही पाकिस्तानी टीम की खिलाड़ी हाथ मिलाने को देखती रहीं, जिसमें टीम इंडिया की प्लेयर्स ने नो हैंडशेक की नीति को जारी रखा।

मुकाबला जीतते ही दोनों भारतीय प्लेयर्स डगआउट की तरफ लौटी

पाकिस्तान महिला ए टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तानी महिला टीम को सिर्फ 93 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय महिला ए टीम ने टारगेट को सिर्फ 10.1 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से वृंदा दिनेश ने 55 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली, जिसके चलते आसानी जीत हासिल हुई। वहीं भारतीय महिला ए टीम ने जैसे ही चौका लगाने के साथ मुकाबला अपने नाम किया तो वृंदा और तेजल दोनों ने एक-दूसरे को बधाई देने के साथ अपनी खुशी को जाहिर किया और तुरंत डगआउट की तरफ बढ़ गई। पाकिस्तानी महिला ए टीम जिनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा वह इस मैच में सिर्फ हाथ मलते रह गईं।

अब सूर्यकुमार यादव पर रहेगी सभी की नजरें

अब सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान की मेंस टीम के बीच में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होने वाले मुकाबले पर रहने वाली हैं। इस मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम यहां पर क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं और अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए। आप बस अगले 24 घंटों का इंतजार करिए सारे जवाब आपको मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: सबसे उम्रदराज से लेकर सबसे युवा खिलाड़ी तक, जानिए दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर

IND vs PAK, Colombo Weather Live Updates: कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए काले बादल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल