1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: सबसे उम्रदराज से लेकर सबसे युवा खिलाड़ी तक, जानिए दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर

IND vs PAK: सबसे उम्रदराज से लेकर सबसे युवा खिलाड़ी तक, जानिए दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 15, 2026 02:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 02:09 pm IST

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगे। कोलंबो में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AFP

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में सिर्फ स्किल ही नहीं, बल्कि अनुभव और युवा जोश की भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के स्क्वॉड पर नजर डालें तो उम्र और अनुभव का संतुलन इस मुकाबले को और रोमांचक बनाता है। आइए जानते हैं दोनों ही टीमों के सबसे उम्रदराज और युवा खिलाड़ियों के बारें में...

भारतीय टीम में अनुभव की भरमार

भारतीय टीम की कमान 35 साल के कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो मौजूदा स्क्वॉड के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनके अनुभव और आक्रामक अंदाज पर टीम को काफी भरोसा है। कप्तान बाद टीम में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती हैं। 34 साल के वरुण चक्रवर्ती पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी।

टीम इंडिया में सबसे युवा खिलाड़ी हैं 23 साल के तिलक वर्मा, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। उसके बाद नंबर आता है 25 साल के अभिषेक शर्मा का, जो टीम में नई ऊर्जा भरते हैं और पावरप्ले के अंदर ही सामने वाली टीम के गेंदबाजों की कमर तोड़ सकते हैं। अनुभव की बात करें तो टीम में हार्दिक पांड्या (32), जसप्रीत यादव (32) और संजू सैमसन (31) जैसे खिलाड़ी हैं, जो लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और बड़े मैचों का दबाव झेलना जानते हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी निर्णायक मौकों पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। टीम में सूर्या और हार्दिक 2 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके पास 100 से ज्यादा T20I मैच खेलने का अनुभव है।

पाकिस्तान में भी युवा और अनुभव का कॉम्बिनेशन

पाकिस्तानी टीम में फखर जमां सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। फखर जमां 35 साल के हैं और धमाकेदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। टीम में सबसे युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह हैं, जिनकी उम्र मात्र 22 साल है और जो अपनी रफ्तार से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को हिला सकते हैं। 23 साल के सैम अयूब भी पाकिस्तानी टीम का अहम हिस्सा हैं। 32 साल के कप्तान सलमान अली आगाज के कंधों पर आज बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं, टीम को 31 साल के बाबर आजम और 25 साल के शाहीन अफरीदी से भी काफी उम्मीदें होंगी। बता दें, बाबर, फखर, शादाब और शाहीन चारों ही खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा T20I मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: कोलंबो से पहले बैंकॉक में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कब और कैसे देख पाएंगे LIVE

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल