Colombo Weather Updates Today: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय बारिश की संभावना है, हालांकि शाम तक मौसम कुछ हद तक सुधर सकता है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ थोड़ी डगमगाई, लेकिन टीम ने करीबी मुकाबला जीत लिया और इसके बाद अमेरिका को आराम से मात दी।
नियमों के मुताबिक किसी भी मुकाबले का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। यदि लगातार बारिश के कारण यह संभव नहीं हो पाता, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं है, इसलिए ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा। हालांकि, अगर पूरा मैच धुल गया तो इसका असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगेगा। इस मैच के धुलने से ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही दर्शकों को टिकट रिफंड देना पड़ सकता है।
बारिश के बीच एक बड़ा सवाल ये भी बना हुआ है कि क्या सूर्यकुमार और सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक होगा। पिछले कुछ मैचों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया है।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश से मैदान को बचाने के सभी इंतजाम हैं। ऐसा मानना है कि ग्राउंड स्टाफ बारिश रुकने के 35 से 45 मिनट के अंदर पिच तैयार कर सकता है।
दुनिया भर के लाखों क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। कोलंबो में ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है। कोलंबो के मौसम विभाग ने बताया है कि सिर्फ बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश की उम्मीद है। हालांकि, इसका गेम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भारत और पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए हजारों फैंस कोलंबो पहुंच चुके हैं। आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज जबदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। कोलंबो में कई दिनों से इस मैच की तैयारियां चल रही थी।
भारत T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलंबो में पहली बार खेलेगा। पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच इसी जगह पर खेले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन हालात में खेलने के अपने अनुभव को देखते हुए पाकिस्तान को आज के मैच में थोड़ा फायदा होगा। हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस बात से सहमत नहीं हैं।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
ICC ने कोलंबो के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। यहां क्लिक करके कोलंबो के मौसम की पल-पल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अगर आज रात भारत को जीत मिलती है, तो टीम टूर्नामेंट के सुपर आठ में पहुंच जाएगी। अगर आज रात पाकिस्तान जीतता है, तो वे सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लेगा। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा और दोनों सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लेंगी।
कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है। आसमान में कुछ बादल हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं लग रहा कि बारिश होगी। हालांकि, मौसम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान बारिश की बहुत ज्यादा संभावना है।
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने आठ में से सात मुकाबले जीते हैं और वे रविवार को भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।
सुबह से ही कोलंबो के आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश का कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, मौसम कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बारिश की आशंका को देखते हुए आज के मैच में टॉस काफी अहम होने वाला है।
अभी कोलंबो में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है और बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी सूचना है। अब देखना होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच के आगाज तक मौसम साफ होता है या और बिगड़ता है। हालांकि, मैच शुरू होने में अभी कई घंटे हैं, इसलिए क्रिकेट फैंस बादल छंटने की दुआ मना रहे हैं।
श्रीलंका के मौसम विभाग ने 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बनने की चेतावनी जारी की थी, जिससे बेमौसम बारिश होने की उम्मीद है।
भारत और पाकिस्तान शाम 7 बजे से कोलंबो में आमने-सामने होंगे। इस मैच से पहले सभी की निगाहें मौसम विभाग पर टिकी हैं। मौसम विभाग ने IND vs PAK मैच के दौरान कोलंबो में बारिश की आशंका जताई है।
संपादक की पसंद