VIDEO: हाथ मिलाने के दौरान सूर्या ने लगाई कुलदीप को डांट, मैच के दौरान की थी बड़ी गलती, रिएक्शन हुआ वायरल
Kuldeep Yadav Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव से एक बड़ी गलती हुई।
Kuldeep Yadav Suryakumar Yadav Video: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में वैसे तो भारतीय टीम को आसानी से जीत मिल गई लेकिन मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फील्डिंग के दौरान कुछ गलती की, जिसे देखकर कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नजर नहीं आए। भारतीय टीम जब फील्डिंग कर रही थी इस दौरान कुलदीप यादव ने बाउंड्री लाइन पर एक आसान कैच छोड़ा था।
कुलदीप यादव ने बाउंड्री लाइन पर छोड़ा था कैच
पाकिस्तान की पारी का 18वां ओवर टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या फेंक रहे थे। उस ओवर में बाउंड्री लाइन पर कुलदीप यादव ने उस्मान तारिक का कैच छोड़ दिया। यह एक आसान कैच था जिसे कुलदीप पकड़ नहीं पाए। कैच छूटने के बाद सबसे पहले हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव पर गुस्सा करते हुए नजर आए। वहीं मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के प्लेयर्स एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे उस वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुलदीप को उस कैच छोड़ने के लिए डांटते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुलदीप ने की किफायती गेंदबाजी
भारत के तरफ से इस मैच में चार गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव को इस मुकाबले में सिर्फ एक विकेट मिला। उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की और वहां 14 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया। इस दौरान कुलदीप की इकॉनमी रेट 4.70 की रही। कुलदीप के अलावा तिलक वर्मा को भी गेंदबाजी में एक विकेट मिला। हालांकि फील्डिंग के दौरान तिलक ने भी एक कैच छोड़ा था।
सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के बाद सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम ने ईशान किशन की धमाकेदार 77 रनों की पारी के बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK: ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी, कोहली-उथप्पा वाले स्पेशल क्लब में बनाई जगह
सलमान अली आगा ने मैच शुरू होने से पहले किया था ब्लंडर, एक गलत फैसले की वजह से मिली शर्मनाक हार
