Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान अली आगा ने मैच शुरू होने से पहले किया था ब्लंडर, एक गलत फैसले की वजह से मिली शर्मनाक हार

सलमान अली आगा ने मैच शुरू होने से पहले किया था ब्लंडर, एक गलत फैसले की वजह से मिली शर्मनाक हार

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 15, 2026 10:50 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 10:51 pm IST

Salman Agha Blunder: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही पाक कप्तान सलमान अली आगा ने एक बड़ा ब्लंडर किया था।

Salman Ali Agha- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान अली आगा

Salman Ali Agha Blunder: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदते हुए सुपर-8 में जगह पक्की की है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को पाकिस्तान की टीम हासिल नहीं कर पाई और 114 रन बनाकर हार गई। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान से एक बड़ी गलती हुई थी और इसी वजह से उन्हें अंत में इतने बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

मैच से पहले ही पाकिस्तानी कप्तान से हुई थी बड़ी गलती

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता था और वहां उनके कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यहीं पर पाक कप्तान एक बड़ी गलती कर बैठे। उनके कप्तान को शायद कोलंबो के स्टैट्स के बारे में अच्छी जानकरी नहीं थी और शायद इसी वजह से उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दरअसल प्रेमदासा के मैदान पर अभी तक कोई भी टीम इस वर्ल्ड कप में चेज करते हुए मैच नहीं जीत पाई है और हर मैच में चेज करने वाली टीम ऑलआउट हुई है। इस मैदान पर अभी तक इस वर्ल्ड कप में चार  मैच खेले गए हैं और चारों मैचों में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ऑलआउट हुई है।

सलमान आगा ने टॉस जीतकर किया था गेंदबाजी का फैसला

अगर पाकिस्तान के कप्तान ने इन आंकड़ों को ध्यान में रखा होता और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया होता तो शायद इस मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। लेकिन उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उनके गेंदबाजों ने रन लुटाए जिस वजह से उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए इस मैच में 20 में से 18 ओवर स्पिनर्स ने फेंके थे और वहां भी टीम इंडिया ने 175 रन बना दिए।

प्रेमदासा के मैदान पर किन टीमों को मिली है इस वर्ल्ड कप में हार

इस मैदान पर जारी टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में दूसरी पारी में आयरलैंड की 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और उन्हें 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेला गया था और वहां आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 115 रन बनाकर सिमट गई थी। उन्हें 67 रनों से हार मिली। तीसरा मुकाबला जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वहां ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 146 रन पर सिमट गई थी और उन्हें 23 रनों से हार मिली थी। वहीं आज के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK Cricket Score

IND vs PAK: टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ सुपर-8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान को 8वीं बार T20 वर्ल्ड कप में हराया

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement