IND vs PAK Cricket Live Score: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम मैदान में उतरी तो एक भी दफा ऐसा नहीं लगा कि ये टीम जीत के लिए खेल रही है। पूरी टीम 18 ओवर में ही आउट हो गई। टीम केवल 114 रन ही बना सकी। इस तरह से भारत ने 61 रन से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने चार बॉल का सामना किया। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा काफी देर क्रीज पर तो रहे, लेकिन वे धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तिलक ने 24 बॉल पर 25 रन बनाए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक ठीकठाक पारी खेली। उन्होंने 29 बॉल पर 32 रन बनाए। सूर्या ने तीन चौके लगाए। हार्दिक पांड्या पहली ही बॉल पर आउट हो गए। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि आखिरी के ओवर्स में शिवम दुबे ने 17 बॉल पर तेजी से 27 रन बनाकर भारत का स्कोर यहां तक पहुंच दिया। रिंकू सिंह ने केवल 4 बॉल खेलकर 11 रन बन दिए।
पाकिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने दिया, जब साहिबजादा फरहान आउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल पाए थे। हार्दिक पांड्या ने आते ही सैम अयूब को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। वे छह रन ही बना पाए थे। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा भी आउट हो गए। बाबर आजम जब केवल 5 रन पर आउट हुए तो पाकिस्तान टीम प्रेशर में आ गई। भारत ने करीब करीब एकतरफा मैच जीता है।
भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को भी एक एक सफलता मिली। रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।
मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है। यहां साफ तौर पर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है।
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को इस मैच में 61 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इस मैच में अब टीम इंडिया की जीत पक्की नजर आ रही है। भारत को अब जीत के लिए यहां से सिर्फ 1 विकेट की जरूरत है। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 60 से अधिक रन की जरूरत है।
पाकिस्तान को इस मैच में आठवां झटका लग चुका है। फहीम अशरफ 14 बल्ले में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार अहमद को आउट किया। पाकिस्तान ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
14 ओवर खत्म होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए 36 बॉल में 87 रन की जरूरत है। यहां से पाकिस्तान के लिए इस मैच को जीत पाना असंभव काम लग रहा है।
पाकिस्तान को इस मैच में सातवां झटका शादाब खान के रूप में लगा है। वह 17 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट तिलक वर्मा ने लिया है। यहां से अब टीम इंडिया की जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई है।
मोहम्मद नवाज 5 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करवाया। यहां से पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 98 रन की जरूरत है और उनके हाथ में सिर्फ 4 विकेट हैं। पाक टीम के लिए यहां से मैच जीतना काफी मुश्किल लग रहा है।
176 रनों के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उस्मान खान 34 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अक्षर पटेल ने लिया है। पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
पाकिस्तान ने 8वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उनका स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। पाकिस्तान को यहां से जीत के लिए 119 रन की जरूरत है। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान और शादाब खान बैटिंग कर रहे हैं।
अक्षर पटेल ने इस मैच में बाबर आजम को आउट करके पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है। वह 7 बॉल में सिर्फ 5 रन बना पाए। पाकिस्तान का स्कोर इस वक्त चार विकेट के नुकसान पर 34 रन है। पाकिस्तानी टीम यहां से काफी मुश्किल में नजर आ रही है।
पाकिस्तान की पारी में चार ओवर का खेल खत्म हो चुका है और उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम और उस्मान खान क्रीज पर मौजूद हैं। उन्हें जीत के लिए 151 रन की जरूरत है।
पाकिस्तान को इस मैच में सलमान अली आगा के रूप में तीसरा झटका लगा है। वह 4 बॉल पर 4 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। अब यहां से पाकिस्तान के लिए मैच जीत पाना मुश्किल नजर आ रहा है। पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन है।
पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका सैम अयूब के रूप में लगा है, जो 6 के निजी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को पहला झटका पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान के रूप में लगा है, जो हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 176 रनों का टारगेट मिला है, जिसके बाद अब उनकी पारी शुरू हो गई है, जिसमें ओपनिंग में साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी ओपनिंग में उतरी है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पहला ओवर हार्दिक पांड्या फेंक रहे हैं।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को अब इस मैच को जीतने के लिए 176 रन बनाने होंगे। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर 17 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल गोल्डन डक पर आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में पांचवां झटका लगा है। इस मुकाबले में वह 29 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए हैं। उस्मान तारिक ने उन्हें आउट किया है। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन है।
ईशान किशन के आउट होने के बाद टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज इस पिच पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बिना कोई खाता खोले गोल्डन डक बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया लगातार दो गेंदों में दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही है। भारत का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।
तिलक वर्मा के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में तीसरा झटका लगा है। स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में वह एलबीडबल्यू आउट हुए। तिलक ने इस मैच में 24 बॉल पर 25 रन बनाए और उन्हें सैम अयूब ने आउट किया।
ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। 14 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। सूर्या 21 और तिलक 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
टीम इंडिया ने इस मैच में 11.1 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान किशन के आउट होने के बाद टीम इंडिया का रन रेट थोड़ा स्लो हो गया है।
टीम इंडिया की पारी में 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 52 रन है। सूर्यकुमार यादव 3 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज इस मैच में शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
ईशान किशन ने इस मैच में 40 बॉल पर 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है और भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ईशान किशन टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर के बाद ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। किशन 37 बॉल पर 72 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
ईशान किशन इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं। ईशान अब यहां से शतक लगाने की कोशिश करेंगे।
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले में 42 रन बनाए हैं। ये भारत-पाक के बीच खेले गए T20I में पावरप्ले में किसी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं, इससे पहले एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल ने 35 रन बनाए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में ईशान और तिलक के बीच 51 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत की पारी में छह ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 52 रन है। अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज यहां से एक बड़ी पार्टनरशिप करना चाहेंगे। ईशान 42 और तिलक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
चार ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 30 रन है। ईशान ने 16 बॉल पर 25 रन बनाए हैं। वहीं तिलक वर्मा 4 बॉल पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से शुरुआती चार ओवर में तीन ओवर स्पिनर ने फेंके हैं।
पाकिस्तान की तरफ से पारी का दूसरा ओवर शाहीन अफरीदी फेंक रह थे। इस मैच में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर कुल 15 रन बटोरे। दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन है। ईशान ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया।
टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। वह इस मैच में चार गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट सलमान अली आगा ने लिया। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर एक रन है। अभिषेक को सलमान अली आगा ने आउट किया।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हो चुकी है। भारत की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर उनके कप्तान सलमान अली आगा फेंक रहे हैं।
सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली है। अब भारत की टीम बल्लेबाजी करेगी। इस बीच जो भी लक्ष्य भारतीय टीम रखेगी, उसका पीछा पाकिस्तानी टीम करना पसंद करेगी। सात बजे पहली बॉल डाली जाएगी।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस वक्त कोलंबो पहुंच गए हैं। वे भारतीय टीम से मिल रहे हैं। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने साल 2024 का टी20 विश्व कप जीता था। इस साल उन्हें आईसीसी ने ब्रॉड एम्बेसडर बनाया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा सिक्योरिटी है। बताया जाता है कि 2000 से ज्यादा पुलिस वाले ड्यूटी पर हैं। आस-पास मिलिट्री चेकपॉइंट भी हैं।
पाकिस्तान की टीम शायद उसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेगा, जिसके साथ वे USA के खिलाफ उतरे थे। टीम में कुल पांच स्पिनर शामिल हैं। अब से कुछ ही देर बाद इसका खुलासा हो जाएगा।
पेट की दिक्कत की वजह से पिछला गेम मिस करने के बाद अभिषेक शर्मा इस मैच में वापसी करते हुए नजर आएंगे। इस बात का अंदाजा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक दिन पहले ही दे दिया था। कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है और उन्हें कोलंबो के हालात भी पसंद आएंगे।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस वक्त मौसम सूखा है। दोनों टीमें अपने-अपने वार्मअप रूटीन में लगी हुई हैं। फिलहाल भले ही थोड़े बादल छाए हुए लग रहे हैं, लेकिन बारिश दूर होती दिख रही है।
मैच के लिए अब से थोड़ी देर बाद यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा, इसके बाद सात बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। टॉस के ही वक्त भारत की प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा। जो हम आपको यहां ऐलान होते ही बता देंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन 8 मैचों में से टीम इंडिया ने 7 मौकों पर पाकिस्तान को रौंदा है। वहीं एक बार पाकिस्तान मैच जीतने में कामयाब रहा है। यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
कोलंबो से सामने आ रही लाइव तस्वीरों में पता चला है कि पिच पर कोई कवर्स नहीं है और इस मैच के लिए दोनों टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। मौजूदा हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि मैच समय पर शुरू हो सकता है।
कोलंबो में इस वक्त शाम के 5 बज रहे हैं और वहां के मौसम को लेकर बात करें तो कोलंबो का तापमान इस वक्त 29 डिग्री सेल्सियस है। AccuWeather के मुताबिक बारिश की संभावना 63 प्रतिशत बताई जा रही है। हालांकि वहां इस वक्त बारिश नहीं हो रही है।
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम आज के मैच के लिए अब स्टेडियम की ओर रवाना हो चुकी है। टीम ने होटल छोड़ दिया है और बस में बैठकर स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान में पहुंचकर वार्मअप करेंगे।
अभी की बात करें तो एक्यूवैदर के अनुसार शाम सात बजे के करीब कोलंबो में आठ प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है। इसके बाद आठ बजे से लेकर 9 और 10 बजे तक भी बारिश की इतनी ही आशंका है। यानी बारिश नहीं होगी, ऐसा नहीं माना जा सकता, लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता है कि बारिश बहुत ज्यादा होगी, जिससे कि मैच धुला जाए।
भारत और पाकिस्तान के बीच आज का मुकाबला शाम ठीक सात बजे से शुरू हो जाएगा। साढ़े छह बजे टॉस होगा। उसी वक्त प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा। साथ ही ये भी जानकारी मिलेगी कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
संपादक की पसंद