Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी, कोहली-उथप्पा वाले स्पेशल क्लब में बनाई जगह

IND vs PAK: ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी, कोहली-उथप्पा वाले स्पेशल क्लब में बनाई जगह

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 15, 2026 08:02 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 08:04 pm IST

Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 27 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : AP ईशान किशन

Ishan Kishan Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। बैटिंग के लिए मुश्किल पिच पर उन्होंने इस मुकाबले में अपना अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों पर पूरा किया और अंत में वह 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। इस अर्धशतक के साथ ही ईशान किशन ने एक गजब का कारनामा किया है। ईशान टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट और उथप्पा वाले लिस्ट में शामिल हुआ ईशान का नाम

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा 2007 टी20 वर्ल्ड कप में रॉबिन उथप्पा ने किया था। उसके बाद उसी वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इसके बाद विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में चार बार पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वहीं अब ईशान किशन ने ये कारनामा इस वर्ल्ड कप में किया है। ईशान किशन का लिस्ट अब इस एलिट क्लब में शामिल हो गया है।

ईशान किशन ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में ईशान किशन ने पावरप्ले में 42 रन बनाए थे। ये भारत-पाक के बीच खेले गए किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में पावरप्ले में किसी बैटर द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल ने 35 रन बनाए थे। लेकिन अब ईशान ने शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच में ईशान ने शुरुआत से ही आक्रामक अप्रोच अपनाया था।

ईशान ने युवराज को छोड़ा पीछे

ईशान किशन अब भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा है। युवराज ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज के नाम है। उन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 23 बॉल में अर्धशतक जड़ा था।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किया बड़ा बदलाव, अभिषेक के साथ इस मैच विनर गेंदबाज को मिला मौका

IND vs PAK Cricket Live Score

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement