A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK T20 World Cup मैच पर मंडराया खतरा, श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी को लेकर जारी की चेतावनी

IND vs PAK T20 World Cup मैच पर मंडराया खतरा, श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी को लेकर जारी की चेतावनी

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 15 फरवरी को खेलना है। इस मैच से पहले श्रीलंकाई मौसम विभाग की तरफ से उस दिन के वेदर को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है।

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Weather Report- India TV Hindi Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच, वेदर रिपोर्ट।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी फैंस 15 फरवरी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें उस दिन भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में ग्रुप-ए का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को ही वह एकतरफा तरीके से अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उन्होंने काफी करीबी जीत हासिल की थी, जिसके बाद यूएसए के खिलाफ मैच को भी अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। ऐसे में भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सुपर-8 के क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं इस मैच से पहले श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी में कोलंबो के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।

15 फरवरी को भारी बारिश की संभावना जताई गई

श्रीलंकाई मौसम विभाग ने  एक खास मौसम बुलेटिन जारी किया है जिसमें चेतावनी दी गई है कि 15 फरवरी के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। नेचुरल हैजर्ड्स अर्ली वार्निंग सेंटर ने 13 फरवरी की सुबह 10:30 बजे नोटिस जारी करते हुए लोगों से इस बारे में भविष्य के अनुमानों और बुलेटिन पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। इस चेतावनी के जारी होने के साथ ही खिलाड़ियों और फैंस के लिए ये बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है। मौसम को लेकर अनुमान जाहिर करने वाली एक्यूवेदर ने भी 15 फरवरी के दिन कोलंबो में 93 फीसदी तक बारिश होने की संभावना को जाहिर किया है।

मैच से पहले बारिश रुकने की संभावना

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के दौरान कोलंबो में मौसम को लेकर बात की जाए तो इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार उस समय बारिश होने की संभावना सिर्फ 9 फीसदी रह जाएगी। हालांकि शाम 6 बजे ये संभावना 49 फीसदी तक रहने वाली हैं, ऐसे में टॉस होने में देरी की उम्मीद जरूर लगाई जा सकती हैं। हालांकि इसके बाद बादलों का जमावड़ा तो देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश होने का खतरा कम हो जाएगा। वहीं इस दौरान तापमान को लेकर बात की जाए तो वह 28 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 18 साल बाद फिर से हराया

हार्दिक पांड्या ने मारी बुमराह-जडेजा वाले एलिट क्लब में एंट्री, नामीबिया के खिलाफ मैच में जीता POTM अवॉर्ड

Latest Cricket News