1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने मारी बुमराह-जडेजा वाले एलिट क्लब में एंट्री, नामीबिया के खिलाफ मैच में जीता POTM अवॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने मारी बुमराह-जडेजा वाले एलिट क्लब में एंट्री, नामीबिया के खिलाफ मैच में जीता POTM अवॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 13, 2026 08:40 am IST,  Updated : Feb 13, 2026 08:42 am IST

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को नामीबिया के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस मुकाबले में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।

Hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से मात दी। टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों सभी ने अहम भूमिका निभाई। इस जीत में टीम इंडिया के असली हीरो हार्दिक पांड्या रहे। उन्होंने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। हार्दिक ने इस मैच में बल्ले से अर्धशतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लिया। हार्दिक को इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

हार्दिक पांड्या ने की बुमराह और जडेजा की बराबरी

हार्दिक पांड्या ने T20I में सातवीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। हार्दिक समेत कुल चार भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में दो-दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने आठ बार इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया।

बुमराह ने इस मामले में डेविड मिलर की बराबरी 

टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। उन्होंने इस पोजिशन पर आठवां पचास प्लस स्कोर बनाकर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर की बराबरी की। उन्होंने भी नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 8 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। हार्दिक भारत के लिए इस वक्त सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेल रहे हैं। वहां उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।

अवॉर्ड जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

हार्दिक ने प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि मैं अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। मैंने पिछले दो महीनों में अच्छी तैयारी की है। इस वक्त सब कुछ ठीक चल रहा है। मुझे हमेशा एक ऑलराउंडर के तौर पर अपनी बैटिंग पर गर्व रहा है। इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं कोशिश करता हूं कि दोनों स्किल्स को सही तरीके से मैनेज किया जाए। बैटिंग हमेशा मेरे दिल के करीब है। हार्दिक ने शिवम दुबे (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी करके अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया था। हार्दिक ने 19वें ओवर में छक्के के साथ 27 गेंद में अर्धशतक पूर किया।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच? वरुण चक्रवर्ती ने दिया हेल्थ पर बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल