Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 18 साल बाद फिर से हराया

T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 18 साल बाद फिर से हराया

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 13, 2026 02:46 pm IST, Updated : Feb 13, 2026 03:10 pm IST

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रन का टारगेट हासिल नहीं कर पाई।

ZIM vs AUS- India TV Hindi
Image Source : PTI जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने कंगारू टीम को 23 रनों से हराया है। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने 18 साल के बाद फिर से टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला और बड़ा उलटफेर है।

जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने खेली मैच विनिंग पारी

जिम्बाब्वे को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के लिए इस मैच में एक बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया, वो बल्लेबाज थे ब्रायन बेनेट। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे बेनेट ने इस मैच में 56 बॉल पर 7 चौके की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। उनके अलावा मारुमानी 21 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रेयान बर्ल ने 30 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अंत में टीम के कप्तान सिकंदर रजा 13 बॉल पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार विकेट महज 29 रन पर गंवा दिए थे, इस झटके से उनकी टीम कभी उबर नहीं पाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ (65) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 31 और ट्रेविस हेड ने 17 रनों को योगदान दिया। जोश इंग्लिस (8) समेत सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कैमरून ग्रीन और टिमव डेविड तो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट हासिल किए किए और ब्रैड इवांस के हिस्सा में तीन विकेट आए। वेलिंगटन मसाकाद्जा और रयान बर्ल को एक-एक विकेट मिला।

पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने एक मैच गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 2 अंक हैं। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगले राउंड में पहुंचने के लिए श्रीलंका और ओमान को हराना होगा। इस मैच के बाद ग्रुप बी काफी रोमांचक हो गया है।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

ईशान या हार्दिक नहीं, स्टार गेंदबाज ने तोड़ दी नामीबिया की कमर; कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement