1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार सभी काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मुकाबले से पहले कोलंबो में बादलों ने डेरा डाल लिया है।

R.Premadasa Stadium, Colombo- India TV Hindi
Image Source : AFP आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा देखने को मिलती रही है, जिसमें पाकिस्तान टीम के पहले इस मुकाबले के बायकॉट करने और फिर अपने फैसले से यूटर्न लेने के चलते इस मैच की हाईप को और भी अधिक बढ़ा दिया। दोनों ही टीमों ने इस मैच से एक दिन पहले कोलंबो के स्टेडियम में प्रैक्टिस की, जिसमें उन्होंने अपनी तैयारी को अंतिम रूप भी दिया। वहीं इस मैच को लेकर एक बड़ा खतरा भी बारिश के रूप में सामने आया है, जिसमें मुकाबले के रद्द होने की भी आशंका को टाला नहीं जा सकता है। ऐसे में सभी की नजरें कोलंबो के मौसम पर टिकी हुई हैं अगले 24 घंटे में कैसा रहने वाला है।

कोलंबो में 15 फरवरी को पूरे दिन बारिश होने के आसार

श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी के मौसम को लेकर बात की जाए तो बीबीसी वेदर रिपोर्ट के अनुसार मुकाबला शुरू होने से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 फीसदी के बीच में जताई गई है। वहीं शाम 7 बजे जब मुकाबला शुरू किया जाना था, जिसमें उस समय बारिश की संभावना बढ़कर 57 फीसदी तक हो जाएगी। हालांकि उसके बाद ये कम होकर लगभग 18 फीसदी तक होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट को देखा जाए तो उसके अनुसार कोलंबो में दोपहर एक बजे तक तो बारिश होने की 59 फीसदी संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार कमी देखने को मिलेगी। शाम 6 बजे से बारिश होने की संभावना काफी घटकर 9 फीसदी तक होने की जताई गई है। हालांकि इस दौरान बादलों का डेरा लगातार देखने को मिलेगा।

आर प्रेमदासा में बेहतर है ड्रेनेज सिस्टम

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान या शुरू होने से पहले बारिश होती और समय पर रुक जाती है तो मैदान को तैयार करने में अधिक समय नहीं लगेगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है, जिसमें बारिश होने पर पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया जाता है, जिससे ग्राउंड स्टाफ के लिए मैदान से पानी को निकलना काफी आसान हो जाता है और इससे जल्द ही फिर से मुकाबला शुरू कराने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया अब जवाब

IND vs PAK: टीम इंडिया की उस्मान तारिक के खिलाफ खास तैयारी का VIDEO आया सामने, कप्तान सूर्या ने भी कर दिया साफ

Latest Cricket News