1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया अब जवाब

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया अब जवाब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 14, 2026 05:40 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 06:02 pm IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की वापसी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

भारत और पाकिस्तान के बीच में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको खेलने के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी की देर रात कोलंबो पहुंच गई थी। वहीं टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे, उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 फरवरी को मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा अगर पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है, वह कल खेलेगा।

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अस्पताल में भर्ती थे अभिषेक शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें अभिषेक शर्मा 103 डिग्री बुखार के साथ खेले थे। इस मैच के बाद उनके पेट में संक्रमण को हो गया था, जिसके चलते टीम इंडिया के दिल्ली आने के साथ अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस दौरान उनका वजन थोड़ा कम भी हुआ लेकिन 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। हालांकि इसके बावजूद उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अभिषेक को आराम देने का फैसला लिया और उस मैच में उनकी जगह पर संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला था। अब मैच से एक दिन पहले उनकी फिटनेस को जांचा जाएगा, जिसमें उम्मीद के अनुसार प्लेइंग 11 में उनकी वापसी लगभग तय दिख रही है।

अभिषेक का है पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने पिछले साल हुए एशिया कप में पाक टीम के खिलाफ कुल तीन मैच खेले थे। अभिषेक शर्मा इस दौरान 36.67 के औसत से 110 रन बनाने में कामयाब रहे थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली थी। अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 189.66 का है, ऐसे में उनकी वापसी होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी जहां और घातक नजर आएगी तो वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भी दबाव बढ़ने वाला है।

ये भी पढ़ें

 

IND vs PAK: टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर सवाल पर खिसियाए पाक कप्तान सलमान आगा, कहा - मुझे समझ में नहीं आता

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल