1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: टीम इंडिया की नजरें वापसी पर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस समय शुरू होगा दूसरा टी20 मुकाबला

IND vs SA: टीम इंडिया की नजरें वापसी पर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस समय शुरू होगा दूसरा टी20 मुकाबला

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले को अफ्रीकी टीम अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

India vs South Africa Womens 2nd T20I- India TV Hindi
Image Source : X/PROTEAS WOMEN भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला, दूसरा टी20 मैच।

भारतीय महिला टीम अभी 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंची हुई है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए तैयारियों के नजरिए से काफी अहम है। दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का पहला मुकाबला किंग्समीड के डरबन स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें मेजबान टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने 19.1 ओवर्स में कर लिया था। अब ऐसे में टीम इंडिया के लिए दूसरा मुकाबला काफी अहम रहने वाला है ताकि इस सीरीज को बराबरी पर लाया जा सके।

डरबन के स्टेडियम में ही होगा दूसरा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में दूसरा मुकाबला डरबन के स्टेडियम में ही खेला जाएगा, पहला मुकाबला जहां रात के समय खेला गया था, तो ये मैच दिन में वहां पर खेला जाएगा। हालांकि इसके बावजूद टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेना चाहेगी ताकि पिच पर मौजूद नमी का फायदा उनके तेज गेंदबाज उठा सके। डरबन की पिच वैसे बल्लेबाजी के लिए काफी माकूल मानी जाती है और बाउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना काफी आसान हो जाता है।

इस समय होगी दूसरे टी20 मैच की शुरुआत

दोनों टीमों के बीच में खेला जाने वाला दूसरे टी20 मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर होगी। जिसमें टॉस शाम 5 बजे होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जिसमें मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी। इस दूसरे मैच में सबसे ज्यादा नजरें टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर रहने वाली हैं, जो पहले मैच में सिर्फ 13 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गई थी। पहले मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जरूर थोड़ा बल्ले से कमाल दिखा था जो 47 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही थी। इसके अलावा गेंदबाजी रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद सभी को रहेगी।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

कैमरून ग्रीन ने GT के खिलाफ मैच में क्यों नहीं की गेंदबाजी? कप्तान रहाणे ने किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News