1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैमरून ग्रीन ने GT के खिलाफ मैच में क्यों नहीं की गेंदबाजी? कप्तान रहाणे ने किया बड़ा खुलासा

कैमरून ग्रीन ने GT के खिलाफ मैच में क्यों नहीं की गेंदबाजी? कप्तान रहाणे ने किया बड़ा खुलासा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 18, 2026 06:53 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 06:54 am IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में गेंदबाजी नहीं की। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद बताया कि ग्रीन ने इस मैच में बॉलिंग क्यों नहीं की।

KKR- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : PTI

आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दी। केकेआर के लिए ये आईपीएल सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, टीम ने इस सीजन अब तक छह मैच खेल लिए हैं लेकिन उन्हें अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। GT के खिलाफ मैच में KKR के लिए अच्छी बात ये रही कि उनके स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी में फॉर्म में लौट आए, उन्होंने 79 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन इस मैच में उन्होंने बॉलिंग नहीं की। मैच खत्म होने के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया कि इस मैच में उन्होंने कैमरून ग्रीन से बॉलिंग क्यों नहीं करवाई।

अजिंक्य रहाणे ने की कैमरून ग्रीन की तारीफ

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अजिंक्य रहाणे ने ग्रीन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैच हारने के तुरंत बाद आकर मैच के बारे में बात करना कभी आसान नहीं होता। मैंने सोचा कि मैं सिर्फ सकारात्मक चीजों को लेकर बात करूंगा, खासकर जिस तरह से हमने दो-तीन विकेट गिरने के बाद शुरुआत की। कैमरून ग्रीन की पारी, वह दबाव में थे, लेकिन जिस तरह का जवाबी हमला उन्होंने किया, उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा, उन्होंने जो किया वह देखना अद्भुत था, उन्होंने गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया।

कैमरून ग्रीन ने क्यों नहीं की बॉलिंग?

इस दौरान रहाणे से ये भी पूछा गया कि कैमरून ग्रीन ने इस मैच में बॉलिंग क्यों नहीं की। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल, उन्हें क्रैम्प्स की समस्या थी। इसी वजह से वह मैदान पर बार-बार आ-जा रहे थे। इसलिए उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। रहाणे ने आगे कहा कि हमारे गेंदबाजों के बारे में सकारात्मक बात करें तो, जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हों, तो हर बार ऐसा होना आसान नहीं होता। हमारे तीन करीबी मैच हुए, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है और कैमरन ग्रीन की फॉर्म देखना अद्भुत था। उम्मीद है कि वो आने वाले मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाएंगे।

आने वाले मैचों में किस रणनीति के साथ उतरेगी KKR?

रहाणे से इस दौरान ये भी पूछा गया कि आने वाले मैचों में उनकी टीम किस रणनीति के तहत उतरेगी। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह सब वर्तमान में जीने के बारे में है। जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही होती हैं, तो आप बहुत बातें सोचने लगते हैं। मैं चाहता हूं कि प्लेयर्स मैदान पर उतरें, खेल का आनंद लें। एक यूनिट के रूप में खुद पर भरोसा रखें, बजाय उन चीजों के बारे में सोचने के जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। आज हम यही करना चाहते थे। बस आक्रामक रहें, पहली गेंद से ही सकारात्मक रहें।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 Points Table: GT ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-4 में मारी एंट्री, 5वीं हार के बाद KKR सबसे फिसड्डी टीम

IPL Orange Cap: 15वें से सीधे नंबर 1 बने शुभमन गिल, विराट कोहली से छीनी ऑरेंज कैप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल