1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Orange Cap: 15वें से सीधे नंबर 1 बने शुभमन गिल, विराट कोहली से छीनी ऑरेंज कैप

IPL Orange Cap: 15वें से सीधे नंबर 1 बने शुभमन गिल, विराट कोहली से छीनी ऑरेंज कैप

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 18, 2026 12:04 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 12:04 am IST

शुभमन गिल ने IPL 2026 में KKR के खिलाफ 86 रन की शानदार पारी खेलकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस पारी की बदौलत वह ऑरेंज कैप की रेस में 15वें स्थान से सीधे नंबर 1 पर पहुंच गए।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AFP

IPL 2026, Orange Cap: IPL 2026 में 25वें मुकाबले के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप पर पहुंचकर बड़ा धमाका कर दिया। दरअसल, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार 86 रनों की पारी खेली और लगातार तीसरे मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गिल की कप्तानी पारी ने टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट कोहली से ऑरेंज कैप छिना

इस शानदार प्रदर्शन के साथ गिल ने IPL 2026 में अपने कुल रन 251 तक पहुंचा दिए और ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर काबिज हो गए। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम इस सीजन में 228 रन थे। गिल अब कोहली से 23 रन आगे निकल चुके हैं। गिल इस मैच से पहले 15वें स्थान पर थे, लेकिन KKR के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए 14 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया और ऑरेंज कैप कैप पर कब्जा जमा लिया।

गिल ने बल्ले से दिखाया दम

गिल की इस पारी में क्लास और आक्रामकता दोनों का शानदार मिश्रण देखने को मिला। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए पावरप्ले में तेजी से रन बनाए। अपनी 50 गेंदों की पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। ऐसा लग रहा था कि वह शतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन कैमरन ग्रीन के शानदार कैच के चलते 86 रन पर उनकी पारी का अंत हो गया। गिल ने शुरुआत में ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। उन्होंने शुरुआती ओवरों में लगातार बाउंड्री लगाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई और फिर अंत तक मैच को कंट्रोल में रखा। जोस बटलर के आउट होने के बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ अहम साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:

GT vs KKR मैच से पहले टीम को लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

RR के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाना पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल