1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs KKR मैच से पहले टीम को लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

GT vs KKR मैच से पहले टीम को लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 17, 2026 06:06 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 06:06 pm IST

IPL 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर आई है। KKR के खिलाफ अहम मैच से पहले गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बैंटन IPL 2026 से बाहर गए हैं।

GT- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस Image Source : AFP

IPL 2026 के बीच गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहम मुकाबले से ठीक पहले टीम का एक अहम खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया, जिससे टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है। IPL 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है, लेकिन उससे पहले टीम को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। खास बात यह रही कि वह इस सीजन में अपना डेब्यू भी नहीं कर सके। फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर 24 साल कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है, जिससे स्क्वाड में नई गहराई जुड़ी है।

75 लाख रुपये के बेस प्राइस में टीम से जुड़े

टॉम बैंटन को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और उम्मीद की जा रही थी कि वह टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे, जो इस सीजन में संघर्ष करता नजर आया है। लेकिन चोट के कारण वह मैदान पर उतरने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम मैनेजमेंट ने इस बात की पुष्टि करते हुए तुरंत रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया।

फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा कि गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है। टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। एस्टरहुइजन का यह पहला IPL सीजन होगा और वह 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम से जुड़ेंगे।

कॉनर एस्टरहुइजन की बात करें तो उन्होंने SA20 के तीनों सीजन में हिस्सा लिया है, हालांकि वह अब तक अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह सफल नहीं रहे थे। लेकिन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जहां चौथे और पांचवें मुकाबले में लगातार अर्धशतक जड़े। इसी फॉर्म को देखते हुए गुजरात ने उन्हें टीम में शामिल किया है।

GT की आज KKR से भिड़ंत

फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि एस्टरहुइजन एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने, जिससे उनकी टीम ने 2-1 से पिछड़ने के बाद 3-2 से सीरीज अपने नाम की। गुजरात टाइटंस का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। अब टीम को अपने अगले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और जीत की तलाश में उतरेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल