1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाना पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

RR के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन चलाना पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 17, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 04:44 pm IST

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिडंर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। रोमी भिडंर पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

Romi Bhinder- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी और रोमी भिडंर Image Source : SCREENGRAB/JIOHOTSTAR

Rajasthan Royals manager Romi Bhinder: IPL 2026 के बीच नियम का उल्लंघन करना बड़ा मुद्दा बन गया, जब राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को डगआउट में फोन इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। मामला इतना बढ़ा कि BCCI को दखल देना पड़ा और आखिरकार कड़ी कार्रवाई भी सामने आई। राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के लिए BCCI ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, उन्हें बैन से राहत मिल गई है। इस पूरे मामले की पुष्टि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में की और बताया कि एंटी-करप्शन यूनिट (ACSU) उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थी।

डगआउट में फोन चलाने पर प्रतिबंध

दरअसल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के दो दिन बाद BCCI ने रोमी भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। हाल के दिनों में भिंडर की तबीयत खराब रहने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके चलते उन्होंने डगआउट में फोन का इस्तेमाल किया था। IPL के नियमों के अनुसार, टीम मैनेजर फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन PMOA एरिया यानी डगआउट में इसकी अनुमति नहीं होती। फोन का इस्तेमाल केवल ड्रेसिंग रूम में ही किया जा सकता है। यही वजह रही कि इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया और कार्रवाई की गई।

रोमी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

देवजीत सैकिया ने इस मामले पर कहा कि रोमी भिंडर गुवाहाटी मैच में प्रोटोकॉल उल्लंघन में शामिल थे। उन्हें IPL नियमों के तहत नोटिस जारी किया गया था। उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 48 घंटे दिए गए थे। उनका जवाब आया और हम उससे बहुत संतुष्ट नहीं हैं। एंटी-करप्शन यूनिट भी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। चूंकि यह उनका पहला उल्लंघन था, इसलिए नियमों के तहत उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही चेतावनी दी गई कि उन्हें भविष्य में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि इस घटना से बाकी सभी संबंधित लोग सबक लेंगे और मैं सभी से नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं, ताकि खेल प्रभावित न हो।"

मामला सुलझने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजर अपने अगले मुकाबले पर टिकी है। टीम का अगला मैच 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा, जहां टीम जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें:

GT vs KKR: इन 3 प्लेयर बैटल्स पर टिकी होगी जीत-हार की कहानी

ICC का बड़ा ऐलान, पहली बार होगा टूर्नामेंट का आयोजन, शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल