1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा ऐलान, पहली बार होगा टूर्नामेंट का आयोजन, शेड्यूल आया सामने

ICC का बड़ा ऐलान, पहली बार होगा टूर्नामेंट का आयोजन, शेड्यूल आया सामने

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 17, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 03:52 pm IST

महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने एक बड़ा कदम उठाया है। पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है, जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

ICC Womens T20I Challenge Trophy- India TV Hindi
रवांडा महिला क्रिकेट टीम Image Source : @CRICKET_NIGERIA

ICC Women's T20I Challenge Trophy: ICC की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है। ICC ने पहली बार होने वाले टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट महिला क्रिकेट से जुड़ा है। दरअसल, महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में ICC ने एक अहम पहल की है। इस कड़ी में ICC वूमेन्स चैलेंज ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट उभरती टीमों के लिए एक बड़ा मंच साबित हो सकता है।

ICC ने पहले वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान करते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित होगा। मुकाबले गाहांगा क्रिकेट स्टेडियम के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 18 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगी और इसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले ही दिन दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले मैच में मेजबान रवांडा का सामना इटली से होगा, जबकि उसी दिन दूसरे मैच में नेपाल और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में नेपाल, अमेरिका, इटली, रवांडा और वानुआतु जैसी पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। वानुआतु को पहले दिन बाय मिलेगा, लेकिन इसके बाद वह लगातार मैच खेलते हुए नजर आएगी।

एसोसिएट टीमों को मिलेगा हौसला

यह टूर्नामेंट ICC की नई पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद एसोसिएट सदस्य देशों की महिला टीमों को अधिक से अधिक इंटरनेशनल मैचों अनुभव देना है। इससे पहले ICC ने इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी की शुरुआत की थी और अब यह नया टूर्नामेंट उसी योजना को आगे बढ़ाता है। इसमें उन्हीं टीमों को जगह दी गई है, जिन्होंने पिछले साल महिला T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन किया था। अगर दावेदारों की बात करें तो नेपाल और अमेरिका की टीमें सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। नेपाल इस टूर्नामेंट की सबसे हाई रैंकिंग वाली टीम है और हाल ही में ग्लोबल क्वालिफायर में भी हिस्सा ले चुकी है। वहीं वानुआतु ने भी पिछले साल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित की थी।

राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट

यह टूर्नामेंट डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे सभी टीमों को लगातार मैच खेलने का मौका मिलेगा और उनका अनुभव भी बढ़ेगा। ICC का यह कदम महिला क्रिकेट को मजबूत करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। खास बात यह है कि 2026 में महिला T20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 12 हो जाएगी और 2030 तक इसे बढ़ाकर 16 टीमों तक करने की योजना है। कुल मिलाकर, वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का पहला संस्करण महिला क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकता है। यह टूर्नामेंट न सिर्फ उभरती टीमों को पहचान दिलाएगा, बल्कि भविष्य में महिला क्रिकेट को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

ICC वूमेन्स चैलेंज ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल

  • 18 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम इटली और नेपाल बनाम USA
  • 19 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम वानुअतु और इटली बनाम नेपाल
  • 21 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम USA और वानुअतु बनाम इटली
  • 22 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम नेपाल और USA बनाम वानुअतु
  • 24 अप्रैल 2026: नेपाल बनाम वानुअतु और इटली बनाम USA
  • 26 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम वानुअतु और USA बनाम नेपाल
  • 27 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम इटली और USA बनाम वानुअतु
  • 28 अप्रैल 2026: रवांडा बनाम नेपाल और इटली बनाम वानुअतु
  • 30 अप्रैल 2026: इटली बनाम USA और नेपाल बनाम वानुअतु
  • 1 मई 2026 : रवांडा बनाम USA और इटली बनाम नेपाल

यह भी पढ़ें:

हार के बाद निशब्द हुए हुए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'मेरे पास इस वक्त बोलने के लिए कुछ नहीं है'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC के एंटी करप्शन यूनिट ने शुरू की जांच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल