A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs SA: भारत में जीतने की अहमियत हम जानते हैं, अफ्रीकी कप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs SA: भारत में जीतने की अहमियत हम जानते हैं, अफ्रीकी कप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs SA: साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में अभी तक अफ्रीकी टीम ने एक भी टेस्ट सीरीज को नहीं गंवाया है, लेकिन अब उनके सामने भारतीय टीम की बड़ी चुनौती है, जिसमें ये उनके करियर में अभी तक सबसे बड़ी सीरीज रहने वाली है।

Temba Bavuma And Shubman Gill- India TV Hindi Image Source : AP टेम्बा बावुमा और शुभमन गिल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। साउथ अफ्रीकी टीम जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन भी है उनके लिए ये चौथे संस्करण में अभी तक की सबसे बड़ी सीरीज रहने वाली है। साउथ अफ्रीका ने पिछले 15 सालों से भारत में एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है, लेकिन इस बार वह अपना ये रिकॉर्ड बदलने की पूरी कोशिश करते हुए दिख सकते हैं, जो उनके लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है। वहीं इसी को लेकर साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा का भी सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान सामने आया।

भारत में जीतने की अहमियत को हम समझते हैं

साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक टेम्बा बावुमा की कप्तानी में एक भी टेस्ट सीरीज को नहीं गंवाया है, जिसमें उनकी कोशिश इस रिकॉर्ड को भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भी जारी रखने पर रहेगी। इसको लेकर टेम्बा बावुमा ने कहा कि मुझे लगता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। वहीं भारत में टेस्ट सीरीज जीतना इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है। हम यहां पर पिछले 15 सालों से एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीत सके हैं और हमें इस चुनौती की गंभीरता को भी समझते हैं। इसलिए हम यहां पर जीतने की अहमियत को जानते हैं। इस टेस्ट सीरीज में मिलने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहने वाली है। भारतीय टीम में कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, भले ही उनके पास कम अनुभव क्यों नहीं है।

विलियमसन से मिली टिप्स के बारे में भी किया बावुमा ने खुलासा

भारतीय टीम को साल 2024 के आखिर में घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने भारत में टेस्ट सीरीज जीतने की टिप्स मांगी थी जिसको लेकर अब उन्होंने खुलासा भी कर दिया है। बावुमा ने बताया कि विलियमसन ने उन्हें भारत में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए टॉस जीतने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: फिरकी का चला जादू तो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव करेंगे कमाल

India vs South Africa LIVE Streaming: फ्री में लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका, एक भी पैसा नहीं होगा खर्च

Latest Cricket News