1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: फिरकी का चला जादू तो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव करेंगे कमाल

IND vs SA: फिरकी का चला जादू तो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव करेंगे कमाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 13, 2025 07:34 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:10 pm IST

IND vs SA: कोलकाता में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का 14 नवंबर से आगाज होने जा रहा है। इस मैच में फैंस को रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें होंगी।

IND vs SA- India TV Hindi
कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा Image Source : PTI

IND vs SA: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाई है और अब वे क्रिकेट इतिहास में एक खास क्लब में शामिल होने की दहलीज पर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में 10 रन बनाते ही जडेजा इतिहास रच देंगे।

दरअसल, रवींद्र जडेजा को टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। ऐसा करते ही वे दुनिया के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 300 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। इस खास क्लब में अब तक केवल कपिल देव (भारत), इयान बॉथम (इंग्लैंड) और डेनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड) जैसे दिग्गज ऑलराउंडर्स शामिल हैं। 

इतना ही नहीं, जडेजा को अब अपने टेस्ट करियर में 350 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 12 विकेट की जरूरत है। अगर वे ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। इससे पहले यह उपलब्धि रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज भारतीय स्पिनर हासिल कर चुके हैं। जडेजा के टेस्ट करियर की बात की जाए तो 87 टेस्ट मैचों में उन्होंने 25.21 के औसत से 338 विकेट चटकाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • रविचंद्रन अश्विन - 66 मैच 
  • अनिल कुंबले - 77 मैच 
  • हरभजन सिंह - 83 मैच
  • कपिल देव - 100 मैच

कुलदीप भी 350 विकेट के करीब

वहीं, टीम इंडिया के एक और स्पिनर कुलदीप यादव भी एक बड़ा माइलस्टोन छूने के करीब हैं। कुलदीप को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे करने के लिए 12 विकेटों की जरूरत है। सीमित ओवरों के फॉर्मेट में शानदार नियंत्रण और वैरिएशन के लिए मशहूर कुलदीप का यह आंकड़ा उनके करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। अगर जडेजा और कुलदीप दोनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में अपने-अपने रिकॉर्ड पूरे करने में कामयाब हो जाते हैं, तो भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक गर्व का पल होगा।

यह भी पढ़ें:

टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट

रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल