A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs SA: बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव पर अब तिलक वर्मा का आया बयान, कहा - हालात देखकर फैसले लिए जाते हैं

IND vs SA: बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव पर अब तिलक वर्मा का आया बयान, कहा - हालात देखकर फैसले लिए जाते हैं

IND vs SA: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। अब इसको लेकर तिलक वर्मा का बयान सामने आया है।

Tilak Varma- India TV Hindi Image Source : AP तिलक वर्मा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने काफी आसानी से 101 रनों से अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में उन्हें 51 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला के स्टेडियम में खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का बैटिंग ऑर्डर में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे हालात के अनुसार लिए गए फैसले के तौर पर बचाव करने का प्रयास किया है।

ऐसे फैसले हालात के अनुसार लिए जाते हैं

भारतीय टीम जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टारगेट का पीछा कर रही थी तो पहला विकेट गिरते ही अक्षर पटेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया गया था। टीम मैनेजमेंट का ये फैसला किसी को भी समझ नहीं आया और अक्षर भी अपने प्रदर्शन से अधिक प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो सके। अब तीसरे टी20 मैच से पहले तिलक वर्मा ने मुकाबले के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग ऑर्डर में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ओपनिंग बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी के सभी खिलाड़ी किसी भी पोजीशन में खेलने के लिए तैयार रहते हैं। अगर मैनेजमेंट को लगता है कि ये फैसला रणनीतिक नजरिए से सही है तो सभी उसके साथ होते हैं। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर फैसले हालात के अनुसार लिए जाते हैं। अक्षर पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ओस की चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार हैं

धर्मशाला में होने वाले तीसरे टी20 मैच में दूसरी पारी में ओस की चुनौती से गेंदबाजों के लिए निपटना आसान काम नहीं रहने वाला है। तिलक वर्मा ने अपने बयान में इसका भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि पिच को देखते हुए ये बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद दिख रही है। हम ओस की चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए हमने यहां पर हल्की गीली गेंद से प्रैक्टिस की है। यहां पर मौसम भी काफी ठंडा है और इसके लिए भी हम हर तरह से तैयार हैं।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के पास डबल उपलब्धि हासिल करने का मौका, रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हो सकता है नाम

अभिषेक शर्मा के निशाने पर विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, अगले 3 मैच में बनाने होंगे इतने रन

Latest Cricket News