IND vs WI 2nd ODI Live Updates: भारतीय पारी का आगाज, सामने है 406 रनों का लक्ष्य, यहां देखें लाइव स्कोर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैम्पबेल, शे होप और आमिर जंगू ने शानदार शतक ठोकने का कारनामा किया। भारत को आज का मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा।
इस सीरीज का पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने को लेकर रहने वाली हैं। वहीं दूसरे वनडे मैच से पहले विंडीज टीम को एक बड़ा झटका जस्टिन ग्रीव्स जिन्होंने पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी वह इस दूसरे वनडे मैच में अनफिट होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए हैं। विंडीज टीम ने दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं तो वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हुआ है जिसमें नीतीश रेड्डी की जगह पर औकिब नबी को जगह मिली है।
औकिब नबी को मिला प्लेइंग 11 में मौका
गुवाहाटी वनडे मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक जो बड़ा बदलाव किया है वह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह पर तेज गेंदबाज औकिब नबी को मौका दिया गया है। नबी को इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का भी मौका मिला है जिनका न्यूजीलैंड के दौरे से पहले यह एक लिटमस टेस्ट भी माना जा सकता है। बीसीसीआई की तरफ से औकिब नबी को कीवी दौरे की तैयारी के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए भेजा गया था जहां गेंद से उनका उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला था।
भारत बनाम वेस्टइंडीज की दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग 11
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज।
Live updates : IND vs WI 2nd ODI Live Updates
-
September 30, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रन पूरे
रोहित शर्मा ने 7वें ओवर में छक्का जड़ते हुए टीम इंडिया का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया है। रोहित और गिल लगातार रन बटोर रहे हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है।
-
September 30, 2026 6:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीम इंडिया का शानदार आगाज
भारतीय टीम ने 4 ओवर में 32 रन ठोक दिए हैं। रोहित शर्मा 18 और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज को अपने पहले विकेट की तलाश है।
-
September 30, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारतीय पारी का आगाज
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
-
September 30, 2026 6:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को रचना होगा इतिहास
भारत को आज का मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। भारत का सबसे बड़ा रन चेज 360 रन है। आज टीम इंडिया को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना होगा।
-
September 30, 2026 6:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिला 406 रनों का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने 50ओवर में 7 विकेट खोकर खड़ा किया 405 रनों का पहाड़। वेस्टइंडीज का ये ODI में सबसे बड़ा टीम स्कोर है। जॉन कैम्पबेल, शे होप और आमिर जंगू ने ठोके शतक। भारत की ओर से गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।
-
September 30, 2026 5:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
400 के करीब वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज 400 रन के करीब पहुंच गया है। 2 ओवर का खेल अभी भी बाकी है। वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाज अब भी बाकी हैं।
-
September 30, 2026 5:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
आमिर जंगू ने ठोका धमाकेदार शतक
शेरफेन रदरफोर्ड अपना खाता भी नहीं खोल पाए। गुरनूर बराड़ ने रदरफोर्ड को पहली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाज अब तक पवेलियन लौट गए हैं। इस बीच जंगू ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है।
-
September 30, 2026 5:12 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शे होप लौटे पवेलियन
शे होप 104 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। अब पारी को आगे बढ़ाने का दारोमदार आमिर जंगू पर है, जो शतक से सिर्फ 1 रन दूर हैं।
-
September 30, 2026 5:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शे होप ने ठोका शतक
शे होप ने 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। अब जंगू अपने शतक से 5 रन दूर हैं।
-
September 30, 2026 5:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
300 के पार वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम ने 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। जंगू और होप दोनों अपने शतक के करीब हैं। 12 ओवर अभी भी बचे हुए हैं।
-
September 30, 2026 4:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
250 के पार वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने 32 ओवर में 250 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। इस बीच आमिर जंगू ने अर्धशतक जड़ दिया है। शे होप अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।
-
September 30, 2026 4:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
200 रन पूरे
वेस्टइंडीज ने 26वें ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। ODI में भारत के खिलाफ यह तीसरा सबसे तेज 200 रन हैं।
-
September 30, 2026 3:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
20 ओवर समाप्त
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 158 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। जंगू और होप क्रीज पर डटे हुए हैं। पहले ODI की तरह दूसरे मैच में भी वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी कर रही है। फिलहाल मेहमान टीम लगभग 8 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रही है।
-
September 30, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जॉन कैम्पबेल शतक बनाकर लौटे पवेलियन
जॉन कैम्पबेल शतक बनाकर आउट हो गए हैं। गुरनूर बराड़ ने भारत को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। कैम्पबेल 101 रन बनाकर आउट हुए।
-
September 30, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
13 ओवर्स में वेस्टइंडीज की टीम ने बनाए 118 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल 83 और शे होप 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 30, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रनों के पार
भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल 76 और शे होप 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 30, 2026 2:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
9 ओवर्स में वेस्टइंडीज की टीम ने बनाए 85 रन
वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी में खेले जा रहे भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। जॉन कैम्पबेल 58 और शे होप 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 30, 2026 2:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 7 ओवर्स में बनाए 70 रन
भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही वेस्टइंडीज की टीम ने 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल 45 और शे होप 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 30, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कीसी कार्टी 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज की टीम को गुवाहाटी वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 के स्कोर पर पहला झटका पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कीसी कार्टी के रूप में लगा है, जो 9 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।
-
September 30, 2026 2:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
4 ओवर्स में वेस्टइंडीज की टीम ने बनाए 33 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने गुवाहाटी वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं, जिसमें जॉन कैम्पबेल 22 और कीसी कार्टी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। औकिब नबी ने अपने शुरुआती दो ओवर्स में 24 रन दिए हैं।
-
September 30, 2026 2:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 2 ओवर्स में बनाए 11 रन
भारतीय टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। जॉन कैम्पबेल 5 और कीसी कार्टी भी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 30, 2026 2:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज की तरफ से ओपनिंग में उतरे जॉन कैम्पबेल और कीसी कार्टी
भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद विंडीज टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उनकी तरफ से जॉन कैम्पबेल और कीसी कार्टी ओपनिंग में उतरे हैं।
-
September 30, 2026 1:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नीतीश रेड्डी को किया गया प्लेइंग 11 से बाहर
वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में जो एक बदलाव किया है उसमें नीतीश रेड्डी को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जिसमें उनकी जगह पर कप्तान गिल ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका दिया है जो पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं।
-
September 30, 2026 1:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज टीम की दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज।
-
September 30, 2026 1:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम की दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
-
September 30, 2026 1:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने फैसला लिया है, जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है तो वहीं विंडीज टीम की प्लेइंग 11 में चार बदलाव हुए हैं।
-
September 30, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आकिब नबी को मिला वनडे में डेब्यू का मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग में बदलाव तय हो गया है, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में तेज गेंदबाज आकिब नबी को डेब्यू करने का मौका मिल रहा है, जिनको टॉस से पहले उनकी वनडे कैप केएल राहुल ने सौंपी है।
-
September 30, 2026 1:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज टीम का वनडे सीरीज में स्क्वाड
जॉन कैंपम्बेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज।
-
September 30, 2026 1:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वनडे सीरीज में भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल।
-
September 30, 2026 1:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गुवाहाटी में खेला जाएगा पहला वनडे मैच
भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया था जिसके बाद अब उनकी नजरें सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर हैं।