1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में खेल चुकी है चार मुकाबले

IND vs WI: कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में खेल चुकी है चार मुकाबले

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये अहम मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करना है तो उनके लिए इस मुकाबले को किसी भी स्थिति में जीतना ही होगा। भारतीय टीम को सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 72 रनों से अपने नाम किया था। अब उन्हें वेस्टइंडीज का सामना करना है, जिनका प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में ठीक रहा है, लेकिन सुपर-8 में वह भी सिर्फ एक ही मैच अब तक जीतने में कामयाब हो सके हैं। ऐसे में इस मुकाबले को दोनों टीमों में से जो भी जीतने में कामयाब होगा वह अपनी जगह सेमीफाइनल के लिए पक्की कर लेगा। ऐसे में सभी की नजरें टीम इंडिया का कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड पर भी है।

अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले चार मैच और सभी में की जीत हासिल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अब तक टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार देखने को मिला है। भारतीय टीम ने यहां पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल चार मुकाबले खेले हैं और सभी को जीतने में कामयाब रहे हैं, जिससे साफ ही कि टीम इंडिया का इस मैच में भी दबदबा देखने को मिलेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय टीम ने पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2022 में पिछली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसे वह 22 रनों से जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद अब दोनों टीमों के बीच यहां पर टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान पर इससे पहले के तीन मैचों में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट, 6 विकेट और 8 रनों से मात दी थी।

अब तक सिर्फ एक बार गंवाया कोलकाता में मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह भी अब तक काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहां पर कुल 8 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 7 को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना किया है। ऐसे में इस मैदान पर भारतीय टीम को मात देना वेस्टइंडीज की टीम के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है, हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में विंडीज टीम का अब तक टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: छक्कों की जंग में कौन आगे? आंकड़े चौंकाने वाले, जानें किस टीम ने लगाए हैं ज्यादा सिक्स

IND vs WI: टॉप आर्डर के बीच दिखेगी जबरदस्त टक्कर, जानिए किसके ओपनर्स का पलड़ा भारी

Latest Cricket News