1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: छक्कों की जंग में कौन आगे? आंकड़े चौंकाने वाले, जानें किस टीम ने लगाए हैं ज्यादा सिक्स

IND vs WI: छक्कों की जंग में कौन आगे? आंकड़े चौंकाने वाले, जानें किस टीम ने लगाए हैं ज्यादा सिक्स

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 01, 2026 02:24 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 02:24 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मैच में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। इस मैच में दोनों टीमों के धाकड़ बल्लेबाजों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

IND vs WI- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : AFP

IND vs WI: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में जब भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे, तो मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं बल्कि ताकत और आक्रामकता का भी होगा। 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का खतरनाक खेल देखने को मिलेगा। अब सवाल उठता है कि टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीज में से अब तक किस टीम ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। वैसे तो दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है, लेकिन जब बात छक्के जड़ने की आती है, तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का इस मामले में कोई सानी नहीं है। दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के बल्लेबाज गगनचुंबी छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही टीमों ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो किसी भी परिस्थिति में छक्का जड़ने की काबिलियत रखते हैं। यही वजह है कि IND vs WI मैच में गेंदबाजों को संभलकर रहना होगा।

किस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा सिक्स?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की बात करें तो ईशान किशन और हार्दिक पांड्या फिलहाल 12-12 छक्कों के साथ टीम इंडिया में सबसे आगे हैं। उनके पीछे शिवम दुबे 11 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब तक भारत ने टूर्नामेंट में कुल 63 छक्के जड़े हैं। ’ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और नॉकआउट में जगह पक्की करने के लिए इस ताकत को बरकरार रखना चाहेंगे।

WI में एक से बढ़कर एक पावर हिटर

वेस्टइंडीज की ओर से छक्कों की कमान शिमरोन हेटमायर संभाले हुए हैं। उन्होंने अब तक 17 छक्के लगाए हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 छक्के जड़े हैं, जबकि जेसन होल्डर के नाम 10 छक्के दर्ज हैं। कुल मिलाकर वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अब तक 66 छक्के लगाए हैं यानी भारत से तीन ज्यादा। आंकड़ों के लिहाज से वेस्टइंडीज फिलहाल छक्कों की संख्या में आगे है, लेकिन भारतीय टीम भी कम नहीं है। ऐसे में सुपर 8 के इस निर्णायक मुकाबले में छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है और यही पावर-हिटिंग मैच का रुख तय कर सकती है। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमें अपना पूरा दमखम झोंकेंगी और ईडन गार्डन्स एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल