A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SL-W: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

IND-W vs SL-W: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा T20, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 शानदार अंदाज में जीता था। तब भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : PTI हरमनप्रीत कौर और चमारी अट्टापट्टू

Indian Women Team vs Sri Lanka Women Team: भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की लीड ले थी। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुनी करना चाहेगी।

हरमनप्रीत कौर के हाथों में है भारतीय टीम की कमान

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं।

जियो हॉटस्टार ऐप आएगी लाइव स्ट्रीमिंग

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी। इसके लिए क्रिकेट फैंस को अपने फोन में जियो हॉट स्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर वह आराम से इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे। खास बात ये है कि इसके लिए सिर्फ डाटा खर्च करना होगा और कोई पैसा नहीं देना होगा। जियो हॉटस्टार पर फैंस बिल्कुल मुफ्त में मैच देख सकेंगे।

जेमिमा रोड्रिगेज की बदौलत भारत ने जीता मैच

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और वैष्णवी शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं। दीप्ति ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट झटका। इसके बाद भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की। जेमिमा के अर्धशतक ने मैच को बिल्कुल एकतरफा बना दिया और उन्होंने 44 गेंदों में कुल 69 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके निकले। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

T20I सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी।

श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना, रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल या संजू सैसमन, साल 2025 में T20I क्रिकेट में किसने बनाए ज्यादा रन; कोई नहीं लगा पाया शतक

कप्तान की जगह टीम में एंट्री लेने के लिए तैयार तेज गेंदबाज, बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिल सकता है मौका

Latest Cricket News