1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में स्पिनर्स का बजा डंका, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीटा

इंग्लैंड में स्पिनर्स का बजा डंका, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीटा

भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया। मैच में टीम इंडिया के स्पिनर्स ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

Indian Womens Team- India TV Hindi
Image Source : X@BCCI WOMEN भारतीय महिला टीम

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने वाली है। इससे पहले टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं। 8 जून को टीम इंडिया ने अपने पहले वॉर्म अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रनों से हरा दिया। इस जीत में टीम इंडिया के स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की पिच जहां पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है, वहां भारतीय स्पिनर्स ने अपना दबदबा बनाया और इस मैच में 7 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम अब अपना अगला वॉर्म अप मैच 10 जून को इंग्लैंड से खेलेगी।

श्रेयांका और राधा यादव ने मिलकर लिए 7 विकेट

कार्डिफ में खेले गए इस वॉर्म आप मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 180 रनों का टारगेट रखा था। डिएंड्रा डॉटिन और शेमेन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन दोनों भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर रन नहीं बना पाए। दोनों के बीच 54 गेंदों में 63 रन की साझेदारी हुई। कैंपबेल 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। इसके बाद विंडीज टीम का कोई भी बैटर क्रीज पर टिक नहीं पाई। डिएंड्रा डॉटिन ने 44 गेंदों पर 49 रन बनाए। 11वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने दो जबकि 14वें ओवर में राधा यादव ने तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज की बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना पाई। इस मैच में श्रेयांका पाटिल ने कुल 4 विकेट लिए जबकि राधा यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए। दोनों ने मिलकर 7 विकेट झटके।

शैफाली और मंधाना ने टीम इंडिया को दिलाई तेज शुरुआत 

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 5वें ओवर में ही टीम इंडिया के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। छठे ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा, उन्होंने 23 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। अगले ओवर में दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 29 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज भी सिर्फ 7 रन बना सकी। यहां से यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 44 बॉल पर 61 रन की साझेदारी हुई।

भारती फुलमाली ने लगाया अर्धशतक

यास्तिका भाटिया की बात करें तो उन्होंने 26 बॉल पर 6 चौके की मदद से 36 रनों की पारी खेली। वहीं भारती फुलमाली ने 40 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए। वह अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाने में कामयाब रही। यास्तिका और भारती की इन पारियों के बदौलत भारतीय टीम इस मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाने में कामयाब रही। विंडीज की तरफ इस मुकाबले में 9 बॉलर्स ने बॉलिंग की और एफी फ्लेचर ने 23 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान से 14 जून को खेलेगी।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, 8 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

IND vs SL: ​सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका ए मुकाबला, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

Latest Cricket News