1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, 8 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, 8 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

 Published : Jun 08, 2026 03:29 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 03:35 pm IST

टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान को हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया।

shubman gill and manav suthar- India TV Hindi
शुभमन गिल और मानव सुथार Image Source : AP

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को तीसरे ही दिन पीट दिया। मैच शनिवार से शुरू हुआ था और सोमवार दोपहर में ही खत्म हो गया। तीसरे दिन का तीसरा सेशन खत्म भी नहीं हुआ था कि इससे पहले ही टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने इस मैच को शुभमन गिल की कप्तानी में पारी और 300 रन से अपने नाम कर लिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की अब तक की ये स​बसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने अब से करीब आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जब भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था। 

साल 2018 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराया था

भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले की बात करें तो भारत ने साल 2018 में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराया था। वो मुकाबला राजकोट में खेला गया था। अब भारत ने इस मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया है। इससे पहले भारत ने साल 2018 में जब अफगानिस्तान को बेंगलुरु में हराया था, तब वो जीत पारी और 262 रनों की थी। 

अफगानिस्तान ने पहली पारी में बनाए 152 रन, दूसरी पारी में टीम बना सकी 112 ही रन

भारतीय टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए थे। इसमें कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल के शतक आए। इसके अलावा ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। भारत ने एक पारी में जितने रन बनाए थे, अफगानिस्तान की टीम दोनों पारियों में मिलाकर भी उतने रन नहीं बना पाई। अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रन बना सकी और उसके बाद दूसरी पारी में केवल 112 रन ही बना सकी। 

पहली पारी में मानव सुथार और दूसरी में वॉशिंगटन सुंदर ने किया कमाल

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी में कमाल किया और इसके बाद गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला। पहली पारी में डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 22 ओवर में छह विकेट चटकाए। उनके अलावा प्रसिद्ध को तीन और एक विकेट सुंदर को मिला। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर को चार विकेट मिले। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन और एक एक विकेट मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को भी मिला।

india biggest win in test
Image Source : INDIA TVभारत के लिए सबसे बड़ी टेस्ट जीत

अब दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी तीन मैचों की वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक ही टेस्ट मैच था, लेकिन दौरा अभी पूरा नहीं हुआ है। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इसका पहला मैच 13 जून को होना है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो गया है। चोट के कारण विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें 

वॉशिंगटन सुंदर ने पहले बैट से किया कमाल, फिर गेंद से पूरे कर लिए 100 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल