1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: ​सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका ए मुकाबला, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

IND vs SL: ​सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका ए मुकाबला, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

 Published : Jun 08, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 05:18 pm IST

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। इसमें तीसरी टीम अफगानिस्तान की है। सभी टीमें एक दूसरे से दो दो मैच खेलेंगी। मैच सुबह कितने बजे शुरू होगा और इसे आप लाइव कैसे देख पाएंगे, ये अभी से समझ लीजिए।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत और श्रीलंका की ए टीमें आमने सामने आने वाली हैं। तीन देशों की ट्राई सीरीज का आगाज 9 जून से होने जा रहा है। पहले ही दिन भारतीय टीम मैदान में होगी। भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथ में रहने वाली है, लेकिन सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जो टी20 क्रिकेट के बाद अब वनडे मैच के लिए मैदान में उतरेंगे। इस बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये अभी से जान लीजिए। मैच सुबह ही शुरू होगा, क्योंकि ये 50 ओवर का मुकाबला होगा। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव आप कैसे देख पाएंगे। 

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच खेली जाएगी सीरीज

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच तीन देशों की त्रिको​णीय सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम 9 जून को अपने पहले मैच में श्रीलंका के सामने होगी। ये मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा। इससे करीब आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा। वैभव सूर्यवंशी तो टीम में हैं ही, साथ ही प्रियांश आर्या को भी मौका दिया गया है। यानी माना जाना चाहिए कि यही दोनों बल्लेबाज पारी का आगाज करेंगे। हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है​ कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अभी कुछ ही दिन पहले टी20 क्रिकेट खेलकर आए हैं, लेकिन अब उन्हें वनडे के हिसाब से खुद को ढालना होगा। 

भारतीय टीम फाइनल से पहले खेलेगी चार मुकाबले

इस ट्राई सीरीज के दौरान सभी टीमें एक दूसरे से दो दो मैच खेलेंगी, इसके बाद अंक तालिका में टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत का पहला मैच तो 9 जून को है, जो हमने आपको बता ही दिया है। इसके बाद अगला मैच 11 जून को है, जब भारत और अफगानिस्तान की ए टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसके बाद भारतीय टीम 15 और 17 जून को भी मैदान में नजर आएगी। 21 जून को फाइनल मैच होगा, उसी दिन इस सीरीज का विजेता तय होगा। 

त्रिकोणीय सीरीज के मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर आएंगे लाइव

त्रिकोणीय सीरीज के सभी मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव पर जाना होगा। सभी मैचों का वक्त वही सुबह दस बजे का ही रहेगा। अगर पूरे 50 ओवर का मुकाबला हुआ तो ये करीब पांच बजे तक चल सकता है। 

इंडिया ए का स्क्वाड:  तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

ट्राई सीरीज में भारत ए का शेड्यूल 

9 जून: श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला 
11 जून: अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला 
15 जून: श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला 
17 जून: अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला 
21 जून: फाइनल- रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला 

यह भी पढ़ें 

मानव सुथार पहले ही मुकाबले में बने प्लेयर ऑफ द मैच, टेस्ट डेब्यू में ही रच दिया इतिहास

टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, 8 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल