1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव की कप्तानी में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच

वैभव की कप्तानी में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच

इंडिया अंडर-19 की टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने 25 रनों से जीत दर्ज की।

Vaibhav Suryvanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

इंडिया अंडर 19 की टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका का दौरा कर रही है। इस दौरे पर फिलहाल तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को DLS नियम के तहत 25 रन से हराया। अब उनकी नजरें दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि दूसरा वनडे मैच कब और कितने बजे से शुरू होगा।

कितने बजे से शुरू होगा भारत अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 का दूसरा मैच

दूसरे वनडे मैच की बात करें तो यह मुकाबला बेनोनी के प्रसिद्ध विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं दोनों टीमों के कप्तान मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी कि 1 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। यह मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे हैं, ऐसे में लोकल टाइम के अनुसार ये मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। पहले मैच की बात करें तो वहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता था, उनके कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया था।

पहले मैच में फ्लॉप रहे थे टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

सीरीज के पहले मैच की बात करें तो वहां कप्तान वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के बाकी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे थे। वैभव 11 और उनके सालामी जोड़ीदार आरोन जॉर्ज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि मिडिल ऑर्डर में हरवंश पांगलिया ने 95 और आर एस अंबरीश ने 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। ऐसे में अब बचे हुए दो मैचों में वैभव बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। वह टीम को तेज शुरुआत जरूर देते हैं लेकिन बड़ी पारी खेलने में अभी तक नाकाम रहे हैं।

IND U19 vs SA U19: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की अंडर-19 टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज, हार्वंश पंगलिया, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आर.एस. अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, मोहम्मद एनान, राहुल कुमार, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल

मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC को भेजी खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या कट गया बाबर और शाहीन का पत्ता?

IND vs SA 2nd U19 Youth ODI: टीम इंडिया की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर, जानें कहां देखे मैच का सीधा प्रसारण

Latest Cricket News